आस्था: बदरीनाथ धाम के बाद केदारनाथ पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ–

by | Oct 8, 2023 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

योगी ने कहा, यात्रा कर आनंद की हो रही अनुभूति, 2013 की आपदा का जिक्र भी किया, धामी टीम की सराहना भी की–

केदारनाथ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान बदरीविशाल के दर्शन के बाद आज रविवार पूर्वाह्न श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुँचे। जहां हैलीपेड पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उनकी अगवानी की तथा पुष्प गुच्छ भेंट किया। श्री केदारनाथ धाम में पूजा- दर्शन के पश्चात संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहाकि उन्हें भगवान श्री बदरीविशाल एवं भगवान केदारनाथ के दर्शन का सौभाग्य मिला है उन्हे देवभूमि आकर आनंद की अनुभूति हो रही है।

आपदा वर्ष 2013 का जिक्र करते हुए स्थानीय लोगों के आत्मविश्वास प्रशंसा की। कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृढ़ संकल्प, प्रेरणा, दूरदृष्टि एवं मार्गदर्शन से नयी केदारपुरी का पुनर्निर्माण कार्य हुआ है उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनकी टीम तथा श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति, पुरोहितों- तीर्थपुरोहितों के योगदान की सराहना की सभी को धन्यवाद दिया। कहा कि श्री केदारनाथ एवं बदरीनाथ में आस्था का उमड़ते सैलाब में पर्यटन- तीर्थाटन सहित नये भारत की तस्वीर साफ झलकती है।

उन्होंने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये तथा ब्रह्म कपाल में तर्पण किया।उसके बाद हैलीकॉप्टर से सीधे केदारनाथ धाम पहुंचे। उनके साथ मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव गृह/ सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद भी केदारनाथ पहुचे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग अमरदेई शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर पंवार, जिलाधिकारी डा. सौरभ गहरवार, एसपी विशाखा भदाणे, केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव / बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह कार्याधिकारी आरसी तिवारी आदि मौजूद रहे। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान का अंगवस्त्र, प्रसाद, माला भेंट की।

सीएम योगी को अंगवस्त्र भेंट करते बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय-

Latest News

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...
error: Content is protected !!