निरीक्षण: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने परखीं यात्रा व्यवस्थाएं–

by | Oct 11, 2023 | चमोली, राजकाज | 0 comments

अजेंद्र अजय ने कहा, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा का हो रहा सफल संचालन–

बदरीनाथ: श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने आज श्री बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया, तथा अधिकारियों- कर्मचारियों को पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के भी निर्देश दिए। बीकेटीसी अध्यक्ष श्री केदारनाथ धाम से आज श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। बदरीनाथ पहुंचने के बाद उन्होने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये तत्पश्चात अधिकारियों की बैठक ली। बताया कि मंगलवार तक 1537740( पंद्रह लाख सैंतीस हजार सात सौ चालीस) तीर्थयात्री भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंच गये है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में सामूहिक प्रयासों से चारधाम यात्रा का सफल संचालन हो रहा है‌‌।

बैठक के बाद उन्होंने संत कुटीर तक मातामूर्ति मंदिर मार्ग स्थिति दर्शन पंक्ति का निरीक्षण किया। तीर्थयात्रियों से उनकी समस्यायें सुनी तथा सुझाव भी मांगे। दर्शन पंक्ति मार्ग पर साफ- सफाई व्यवस्थाएं अधिक दुरस्त करने के निर्देश दिए। वीआईपी काउंटर में हैली तथा प्रोटोकॉल द्वारा आनेवाले तीर्थयात्रियों का विवरण जाना। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा श्री बदरीनाथ मंदिर सिंह द्वार पर किये जा रहे मरम्मत कार्यों का भी अवलोकन किया।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर, मंदिर गर्भ गृह में दर्शन व्यवस्था को करीब से देखा निर्देश दिये कि किसी भी यात्री को दर्शनों में परेशानी न हो ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित रहे तथा अतिथि देवो भव: की भावना बनी रहे। बीकेटीसी अध्यक्ष ने मंदिर तोषाखाना ( भंडार गृह) के स्टाक रजिस्टर की भी पड़ताल की तो पूजा काउंटर का भी निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने मंदिर समिति कार्यालय तथा खजाना कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को पूर्ण मनोयोग से कार्य करने की ताकीद की। इस दौरान बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, अजीत भंडारी आदि भी मौजूद रहे।

Latest News

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
error: Content is protected !!