चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

by | Jul 9, 2026 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें–

गोपेश्वर, 09 जुलाई 2026: पिछले लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष कर रहीं आशा कार्यकर्ताओं और आशा फैसिलिटेटरों ने बृहस्पतिवार को गोपेश्वर में जोरदार प्रदर्शन किया। दोनों संगठनों ने संयुक्त रूप से रैली निकालकर मुख्यमंत्री को 10 सूत्रीय ज्ञापन भेजा और मांगों के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।

आशा फैसिलिटेटर एवं कार्यकर्ता संगठन और आशा कार्यकत्री संगठन के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने पोस्ट ऑफिस के पास से रैली शुरू की। रैली बस स्टेशन तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। इसी दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे तो आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने उनका घेराव कर अपनी समस्याएं और मांगें उनके समक्ष रखीं।

गोपेश्वर में डीएम कार्यालय के बाहर सीएमओ का घेराव करतीं आशा फैसिलिटेटर-

आशा फैसिलिटेटरों ने नियमितीकरण की मांग करते हुए प्रतिदिन मिलने वाले 400 रुपये के प्रोत्साहन को बढ़ाकर 1500 रुपये किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या के कारण जीपीएस आधारित गूगल फोटो की अनिवार्यता समाप्त की जानी चाहिए। इसके अलावा कार्य के अनुरूप मासिक मानदेय, यात्रा भत्ता, स्टेशनरी भत्ता, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त सहायता तथा राज्य प्रोत्साहन राशि दो हजार रुपये से बढ़ाकर पांच हजार रुपये करने की मांग भी उठाई।

वहीं आशा कार्यकर्ताओं ने राज्य कर्मचारी का दर्जा देने और मासिक वेतन 18 हजार रुपये निर्धारित करने की मांग की। उन्होंने दुर्घटना बीमा की राशि पांच लाख रुपये करने, कार्यकर्ता की मृत्यु पर परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने, अनुभवी आशाओं को टीकाकरण का प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा योग्यता के आधार पर एएनएम पद पर पदोन्नति का अवसर देने की मांग की। साथ ही पल्स पोलियो अभियान में पिछले 15 वर्षों से मिल रहे 150 रुपये प्रतिदिन के मानदेय को बढ़ाकर 800 रुपये प्रतिदिन किए जाने की मांग भी रखी।

प्रदर्शन में आशा फैसिलिटेटर संगठन की अध्यक्ष किरन बिष्ट, सचिव मोनिका रौतेला, गीता गौड़, देवेश्वरी बिष्ट, पूनम गौड़, कुसुम नेगी, अनीता मैठाणी और सुनीता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। वहीं आशा कार्यकर्ताओं की ओर से अध्यक्ष बसंती, नीमा बिष्ट, हेमा बिष्ट, मीना, आशा और सरोजनी भंडारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहीं।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!