जय हिंद: भारतीय वायुसेना के एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने किए जोशीमठ में नृसिंह मंदिर के दर्शन–

by | Oct 13, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

करीब आधा घंटे तक की पूजा-अर्चना, बीकेटीसी की उप मुख्य कार्या​धिकारी कुमकुम जोशी ने की अगवानी–

जोशीमठ: भारतीय वायुसेना एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने आज अपराह्न ज्योर्तिपीठ जोशीमठ पहुंच कर भगवान श्री नृसिंह बदरी के दर्शन किये उनके साथ पारिवारिक सदस्य तथा वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी भी दर्शन को पहुंचे। एयर चीफ मार्शल आर्मी हैलीपेड से अपराह्न साढे चार बजे श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंचे जहां उपजिलाधिकारी जोशीमठ/

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) उप मुख्य कार्याधिकारी कुमकुम जोशी ने एयर चीफ मार्शल की अगवानी की। इसके बाद एयर चीफ मार्शल श्री नृसिंह मंदिर दर्शन को गये तथा भगवान नृसिंह बदरी की विशेष पूजा में शामिल हुए। नृसिंह मंदिर पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी ने स्वास्तिवाचन किया तथा विशेष पूजा संपन्न करवायी।

मंदिर समिति की ओर से उप मुख्य कार्याधिकारी कुमकुम जोशी ने एयर चीफ मार्शल को श्री नृसिंह भगवान का प्रसाद भेंट किया। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि एयर चीफ मार्शल ने नृसिंह मंदिर परिसर के निकट दुर्गा मंदिर, श्री तिमुंडिया वीर मंदिर,आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी स्थल के भी दर्शन किये। पांच बजे अपराह्न तक एयर चीफ मार्शल श्री नृसिंह मंदिर में दर्शन एवं पूजा कार्यक्रम में में रहे। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, श्री नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण आदि मौजूद रहे।

Latest News

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
error: Content is protected !!