आस्था: बर्फवारी के बीच भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंची फिल्म अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस–

by | Oct 16, 2023 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

हेलीकॉप्टर से पहुंची केदारनाथ, कहा, बाबा केदारनाथ के दर्शन कर अ​भिभूत हो गई–

केदारनाथ धाम: इस वर्ष फिल्म अ​भिनेता से लेकर प्रोटोकॉल नेता केदारनाथ धाम के दर्शनों को अ​धिक पहुंच रहे हैं। धाम में हेलीकॉप्टर सेवा होने से कई नामी गिरामी ह​स्तियां भी केदारनाथ भगवान के धाम पहुंच रहे हैं। सोमवार को मौसम खराब होने और बर्फबारी के बीच प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस बर्फवारी की परवाह किये बिना भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंची।

आज अपराह्न अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस हैलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंची‌ मंदिर में दर्शन किये। उन्होंने कहा कि बाबा केदार के दर्शन से वह अ​भिभूत है‌। श्री केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव/ श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने फिल्म अभिनेत्री का स्वागत किया।

मंदिर समिति कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने फिल्म अभिनेत्री को भगवान केदारनाथ जी का प्रसाद तथा रूद्राक्ष माला भेंट की। इस अवसर पर प्रबंधक प्रदीप सेमवाल, संजय तिवारी,पुष्कर रावत, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

तीर्थयात्रियों की बात करें तो बदरीनाथ में रविवार को 5719 तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर लिए तथा तीर्थयात्रियों की संख्या 1585739 ( पंद्रह लाख पिचासी हजार) पहुंच गयी।
इस तरह केदारनाथ में अब तक विगत वर्षों की तुलना में दस से पंद्रह प्रतिशत अधिक श्रद्धालु पहुंचे है।
रविवार तक 3283614 तीर्थयात्री बदरी-केदार पहुंचे है।
वहीं चारधाम पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की कुल संख्या सवा अड़तालीस लाख पहुंची है।
उल्लेखनीय है कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु भैया दूज 15 नवंबर को बंद हो रहे है जबकि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि विजय दशमी को तय होनी है।

Latest News

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...
error: Content is protected !!