चमोली। कांडई गांव निवासी व वार मेमोरियल के गौरव रहे स्वर्गीय सुदर्शन सिंह कठैत के मासिक श्राद्ध पर जनपद के प्रबुद्घजनों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। स्वर्गीय सुदर्शन कठैत के मासिक श्राद्ध के अवसर पर उनके पैत्रिक गांव कांडई में बहुगुणा विचार मंच के गढ़वाल/कुमाऊं संयोजक हरीश पुजारी की अध्यक्षता में श्रधांजलि सभा का आयोजन किया गया। सबसे पहले स्वर्गीय कठैत जी के चित्र पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित किए। स्वर्गीय कठैत जी के संघर्ष और विकास यात्रा में हमसफर रहे साथियों ने अनुभव साझा किये वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय कठैत जी ने जीवन भर तानाशाही अन्याय शोषण के विरुद्ध जंग जारी रखी साथ ही संघर्षशील नवयुवकों की ऐसी फौज तैयार की जो आज भी जनपद और प्रदेश में जन सरोकारों का संघर्ष जारी रखे हुये हैं वक्तावों द्वारा यह भी सुझाव दिया गया कि स्वर्गीय कठैत जी द्वारा प्रारंभ किया गए कार्यों को पूरा करने , विचारों को जन जन तक पहुचाने , उनके जीवन और कीर्ति पर आधारित स्मृति ग्रंथ के प्रकाशन हेतु संस्था का गठन करने तथा अंकुर संस्था के माध्यम से आजीविका को बढ़ाने का संकल्प लिया गया । इस अवसर पर सर्व श्री पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी , बहुगुणा विचार मंच के संयोजक हरीश पुजारी ,कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष और उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष भुवन नौटियाल , पूर्व जिला पंचायत सदस्य व शिक्षक रविदर्शन तोपाल , पूर्व प्रमुख नंदन सिंह बिष्ट ,पूर्व प्रमुख भगत सिंह विष्ट , पूर्व प्रमुख कमल सिंह रावत ,जिला पंचायत सदस्य मनोज कठैत ,पत्रकार मंगला कोठियाल ,पत्रकार ओम भट्ट , पूर्व जनपदीय अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संगठन चमोली यदुबीर सिंह बिष्ट ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश डिमरी ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र मिगवाल , अध्यक्ष जिला कांग्रेस चमोली बीरेंद्र सिंह रावत , पत्रकार शेखर रावत , डी जी सी कुलदीप बर्त्वाल ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरि प्रसाद पुरोहित ,भवान सिंह नेगी ,महेंद्र सिंह नेगी , पूर्व अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत बलवंत सिंह रावत , पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दिगंबर नेगी , भाजपा के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह असवाल ,श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष थोकदार हरेंद्र सिंह बिष्ट , पूर्व जिला पंचायत सदस्य खिलाप सिंह बिष्ट ,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गोविंद सिंह भंडारी , अनुज नेगी , रीना कठैत नेगी , महेश शर्मा , प्रवक्ता डायट वीरेंद्र सिंह कठैत ,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अल्प संख्यक प्रकोष्ठ शौकत हुसैन फारूकी , पूर्व प्रधान व प्रधान संघ के संगठन महामंत्री मनमोहन सिंह पुंडीर , पुष्कर कठैत , लक्षमण कठैत ,जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण बिष्ट ,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गोपेश्वर संदीप रावत , विक्रम सिंह रोंतेला आदि और स्व कठैत जी के पारिवारिक जनों सहित अपने विचार व्यक्त कर श्रद्घांजलि अर्पित की।
वार मैमोरियल के गौरव रहे स्वर्गीय सुदर्शन कठैत को श्रद्घा सुमन अर्पित किए–
by laxmi Purohit | Aug 22, 2021 | चमोली, सामाजिक कार्य | 0 comments

Latest News
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने की नगर पंचायत को पांच लाख, वार्डों को एक-एक लाख रुपये की...
दोफन में किया रात्रि प्रवास, प्राकृतिक सुंदरता की खूब की तारीफ, भरपूर आनंद उठाया-- घनसाली (टिहरी)।...
अश्व वंशीय पशुओं के संरक्षण को लेकर आयोजित की गई कार्यशाला, हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घोड़ा...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने बनाई व्यवस्था, होटल व्यवसायियों को भी...
आगामी मां नंंदा की लोकजात यात्रा को लेकर भी हुई चर्चा, गांव-गांव में होगा बैठक का आयोजन-- पीपलकोटी...
20 अप्रैल तक नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से चलेंगे रात को वाहन, पढ़ें पूरी खबर-- गोपेश्वर, 12...
ग्राम प्रधान महावीर सिंह रावत को बनाया जिला प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत-- गोपेश्वर...
खल्ला गांव की माता अनसूया की रथ डाेली यात्रा देवलधार ज्वाला मंदिर से खल्ला गांव पहुंची, फूल मालाओं...
गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बाधित, फायर के जवानों ने हटाया...

