चमोली: लोकगायक रोहन भारद्वाज और गायिका करिश्मा शाह के नाम रही पोखरी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या–

by | Nov 4, 2023 | चमोली, मनोरंजन | 0 comments

देर रात तक पांडाल में झूमते रहे दर्शक, कलाकारों ने गीतों की प्रस्तुति से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध–

पोखरी: चंद्रशिला नंदाकुंड किसान विकास मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। शुक्रवार को मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या लोककलाकारों के नाम रही। लोकगायक रोहन भारद्वाज और गायिका करिश्मा शाह ने एक के बाद एक लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दर्शक भी देर रात तक गीतों पर ​थिरकते रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। यह मेला पूर्व मंत्री व बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी के सौजन्य से आयोजित हो रहा है।

मेला सात दिनों तक आयोजित होगा। विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा कि मेला आयोजन से लोगों को मनोरंजन के साथ ही विकास योजनाओं की जानकारी भी मिलती है। कई विभागों की ओर से मेले में स्टॉल लगाए गए हैं। लोग स्टॉल का फायदा उठा रहे हैं। सांस्कृतिक संध्या में लोकगायक रोहन भारद्वाज ने हिंवाली कांठियों मां होला, आज सेवा सौंली लांदों दादू जैसे गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।

गायिका करिश्मा शाह ने पहाड़ को ठंडो पाणी.., पहाड़ छोड़ी मेरा जाण नीं गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। आज हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कर्णभूमि कलामंच कर्णप्रयाग के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। लोकगायक दिनेश बुगियाली और गायककार सुरेश कुमार ने नैनीताल की मधुली सहित अन्य गीतों की प्रस्तुति दी। मेल में विधायक राजेंद्र भंडारी, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष व मेला सचिव धीरेंद्र राणा, शिशुपाल बर्त्वाल, जगमोहन बर्त्वाल, नवीन राणा के साथ ही कई लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!