आस्था: बदरीनाथ और केदारनाथ में इस बार लगा वीआईपी, वीवीआईपी का तांता–

by | Nov 6, 2023 | राजनीति, रूद्रप्रयाग | 0 comments

नेता से लेकर अ​भिनेता, उद्योगपति से लेकर क्रिकेटर तक पहुंचे बदरीनाथ और केदारनाथ, प्राकृतिक सौंदर्य से हुए अ​भिभूत, आठ को बदरीनाथ धाम पहुंच रहीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू–

बदरीनाथ: इस बार केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में नेता से लेकर अ​भिनेता, उद्योगपति, क्रिकेटर के पहुंचने का तांता लगा हुआ है। दोनों धामों की आवो हवा सभी दिग्गज लोगों को बेहद भा रही है। रविवार को देर शाम उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अ​खिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव बदरीनाथ धाम पहुंची। वे बदरीनाथ धाम की शयन आरती में भी शामिल हुई और सोमवार को अ​भिषेक पूजा में भी प्रतिभाग किया। बदरीनाथ धाम में डिंपल यादव ने प्राकृतिक सौंदर्य का भी दीदार किया।

इस वर्ष बदरीनाथ और केदारनाथ में कपाट खुलने के बाद से वीआईपी व वीवीआईपी के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ था, जो अभी तक भी चल रहा है। इनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी, फिल्म अ​भिनेता रजनीकांत, अ​भिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज, एयरफोर्स के चीफ वीआर चौधरी,

क्रिकेटर ऋषभ पंत, सुरेश रैना, केदार जादव, बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री, कवि कुमार विश्वास के नाम शामिल हैं। केदारनाथ में राहुल गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। राहुल गांधी ने रात्रि को तीर्थयात्रियों को चाय भी पिलाई। इसके अलावा भी कई ह​स्तियां दोनों धामों में पहुंचे हैं। अब आठ नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बदरीनाथ धाम का दौरा प्रस्तावित है।

Latest News

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...
error: Content is protected !!