कार्रवाई: वन विभाग की टीम ने एक घर से दो किलो सांभर का मांस और बंदूक की बरामद–

by | Nov 8, 2023 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

तीन लोगों को किया गिरफ्तार, जेल भेजा, मुखबिर की सूचना पर की वन विभाग ने कार्रवाई–

गोपेश्वर: वन विभाग की टीम ने बुधवार रात को कुजौंमेकोट क्षेत्र में छापेमारी कर एक घर से वन्यजीव सांभर का दो किग्रा मांस बरामद किया है। मौके पर बंदूक, तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए। वन विभाग ने तीनों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत तीनों पर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

रिजर्व गोपेश्वर के प्रभारी डब्बल सिंह खाती ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर की सूचना मिली कि कुजौंमैकोट गांव में एक घर में वन्यजीव का मांस है। जिस पर वन विभाग की टीम गांव में भेजी गई। गांव के किशन लाल के घर दबिश दी। दबिश के बाद किशन लाल के घर से दो किलो वन्यजीव का मांस बरामद हुआ। मौके पर एक चाकू, एक बंदूक, छह जिंदा कारतूस, एक खाली कारतूस, तीन मोबाइल फोन बरामद किए।

आरोपी किशन लाल के साथ अब्बल लाल और पंकज दोनों निवासी पगना गांव भी मौजूद थे। टीम ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उन्हें जेल भेज दिया गया है। नंदा देवी रिजर्व के प्रभारी डीएस खाती ने बताया कि पकड़ा गया मांस सांभर का प्रतीत हो रहा है। मांस का सेंपल सुरक्षित रखा गया है।वन विभाग की टीम में नंदादेवी के प्रभारी डीएस खाती, वन दरोगा पृथ्वी सिंह, वन आरक्षी अनीता, चंद्रमोहन रावत, प्रदीप नेगी, जयप्रकाश किमोठी, धीरज कुमार शामिल रहे।

Latest News

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...
error: Content is protected !!