सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

by | Jul 15, 2026 | चमोली, स्वरोजगार | 0 comments

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र उत्पादों ने बटोरी सराहना–

गोपेश्वर, 15 जुलाई 2026: उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूएसआरएलएम) एवं आईआईएम काशीपुर के सहयोग से संचालित भुली(Business & HandholdingUnitforLivelihoodIncubation) परियोजना के शुभारंभ अवसर पर चमोली जिले की पांच स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इन महिलाओं ने स्वरोजगार के क्षेत्र में नवाचार कर अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।

सम्मानित होने वाली महिलाओं में दशोली विकासखंड की नीरजा देवी, जोशीमठ विकासखंड के अंतिम गांव मलारी की दमयंती देवी और रश्मि देवी, कर्णप्रयाग विकासखंड की कमला देवी तथा गैरसैंण विकासखंड की सावित्री देवी शामिल हैं। कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने स्थानीय संसाधनों पर आधारित स्वरोजगार अपनाकर लखपति दीदी बनने का सफर तय किया।

किसी ने पहाड़ी उत्पादों के विपणन, किसी ने ऊनी वस्त्र निर्माण, मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन, वैजयंती माला और अन्य पारंपरिक उत्पादों के माध्यम से अपनी पहचान बनाई। वहीं मलारी की नीतिका देवी ने विलुप्त होती भोजपत्र कला को आधुनिक स्वरूप देकर उसे बाजार तक पहुंचाया, जिसकी विशेष सराहना की गई।

महिलाओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से मिले प्रशिक्षण और मार्गदर्शन ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया। उन्होंने अन्य ग्रामीण महिलाओं से भी स्वरोजगार अपनाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनने की अपील की।

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!