चमोली: गोपेश्वर में खुला अत्याधुनिक सुविधाओं का अस्पताल, आयुष्मान व गोल्डन कार्ड की भी मिलेगी सुविधा–

by | Nov 10, 2023 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

सहजीवन अस्पताल का पूर्व पालिकाध्यक्ष संदीप रावत ने किया शुभारंभ, पढ़ें अस्पताल में मिलेंगी कई सुविधाएं–

गोपेश्वर: नगर के मुख्य तिराहे पर ​स्थित महादेव होटल के प्रथम तल पर सहजीवन अस्पताल का शुक्रवार को वि​धिवत शुभारंभ हो गया है।

पंडित भोलादत्त सती और रुद्रनाथ व गोपीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित आचार्य प्रयाग दत्त भट्ट ने इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अस्पताल में पूजा-अर्चना संपन्न की। सीमांत जनपद में यह निजी अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां मॉड्यूलर ओटी, आईसीयू, इमरजेंसी, फार्मेसी, लेब, एक्सरे आदि की सुविधा मिलेगी। अस्पताल का वि​धिवत उद्घाटन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, जिला पंचायत सदस्य विक्रम बर्त्वाल, भाजपा नेता मनोज भंडारी ने किया। अस्पताल में जल्द ही आयुष्मान कार्ड और गोल्डन कार्ड से भी इलाज मुहैया कराया जाएगा।

अस्पताल के प्रबंधक भागवत रतूड़ी ने बताया कि गोपेश्वर में आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल की नितांत आवश्यकता महसूस की जा रही थी। शुक्रवार को महादेव होटल के प्रथम तल पर सहजीवन अस्पताल का शुभारंभ किया गया है। यहां मरीजों को ऑपरेशन ​थिएटर के साथ ही दूरबीन वि​धि से ऑपरेशन की सुविधा भी मिलेगी।

इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान यशवंत बर्त्वाल, डॉ. अरविंद भट्ट, आशीष, विकास, सचिन, प्रदीप आदि मौजूद रहे। अस्पताल शुभारंभ के बाद मिष्ठान वितरण किया गया।

Latest News

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
error: Content is protected !!