मायूसी: भारत की खराब बल्लेबाजी से प्रशंसक हुए निराश, बीच में ही मैच देखना छोड़ा–

by | Nov 19, 2023 | खेल, चमोली | 0 comments

फाइनल मैच के उत्साह में कई सार्वजनिक जगहों पर लगी थी स्क्रीन, गोपेश्वर में रामलीला मंच पर लगी स्क्रीन पर दिखाया मैच–

चमोली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे क्रिकेट के फाइनल मुकाबले को देखने के लिए लोगों में जो उत्साह था, वह तब गायब हो गया, जब भारत के एक के बाद एक ​खिलाड़ी आउट होने लगे। फाइनल में भारत की खराब बल्लेबाजी से प्रशंसकों में मायूसी देखने को मिली। गोपेश्वर में रामलीला मंच पर लगी स्क्रीन पर ही क्रिकेट मैच का प्रसारण किया गया। यहां लोगों की काफी भीड़ मैच देखने के लिए जुटी रही, लेकिन एक के बाद एक विकेट गिरने से नाराज क्रिकेट के दिवानों ने बीच में ही मैच देखना छोड़ दिया।

क्रिकेट मैच के कारण लोग सुबह से ही अपना काम-धंधा निपटाकर मैच शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। मैच के कारण कई लोग शादी-समारोह में भी शामिल नही हुए। उसके बाद लोग टीवी और फोन पर क्रिकेट का सीधा प्रसारण देखने लगे। 12 ओवरों में ही शुभम गिल, रोहित शर्मा और श्रेयस के आउट होने के बाद क्रिकेट प्रेमियों में मायूसी फैल गई। और लोग भारतीय टीम को कोसने लगे। हार्दिक और ​शिवांस ने कहा कि भारत के तीन विकेट गिरने के बाद उन्होंने बीच में ही मैच देखना छोड़ दिया था। सोचा भी नहीं था फाइनल मुकाबला इतना निराशाजनक रहेगा।

Latest News

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...
error: Content is protected !!