चिंता: उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में ऑगर मशीन का बरमा फंसा, फंसे मजदूरों की चिंताएंं बढी–

by | Nov 25, 2023 | आपदा, उत्तरकाशी | 0 comments

13 दिन से सुरंग में फंसे मजदूरों को अब बाहर निकालने में लग सकता है समय, सुरंग के बाहर से निकलने लगा पानी, चिंताएं बढ़ी–

उत्तरकाशी:सिल्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को जल्द बाहर निकालने की उम्मीद टूटती जा रही है। सुरंग के अंदर पाइप डाल रही ऑगर मशीन का बरमा वहीं फंस गया है। जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा उत्पन्न हो गई है। सुरंग के बाहर के ऊपरी हिस्से से पानी भी रिसने लगा है, जिससे सुरंग विशेषज्ञों के साथ ही अ​धिकारियों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। सुरंग विशेषज्ञ मीडिया के साथ ही किसी अन्य लोगों से भी बात नहीं कर रहे हैं।

सुरंग से निकले सरिया व अन्य मलबा बना बाधा-

सिलक्यारा सुरंग में मलबा आने से सुरंग में 41 मजदूर फंसे हुए हैं.ऑगर मशीन से पाइप डालकर मजदूरों को बाहर निकालने की को​शिश हो रही थी। शनिवार को सुरंग के अंदर मशीन को भारी क्षति पहुंची है। पहले मलबे में सरिया आए अब ऑगर मशीन का बरमा वहीं फंस गया है। जिससे मजदूरों को बाहर निकालने में कुछ और दिन लग सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिछले तीन दिनों से सिल्यारा में ही कैंप किए हुए हैं।

सुरंग की ओर जाती विशेषज्ञों की टीम-

शनिवार को सुरंग में फंसे एक मजदूर ने निराश होकर नाश्ता भी नहीं किया। उसकी भाभी ने बताया कि उससे बात हुई, उसने जब मशीन के फंसने की बात सुनी तो उसने नाश्ता भी नहींं किया। सुरंग विशेषज्ञ फिर से सुरंग में चले गए हैं। सुरंग के भीतर ड्रिल कर रही मशीन को भारी नुकसान पहुंचने के बाद अब वर्टिकल ड्रिल की तैयारी तेज कर दी गई है। सुरंग के ऊपर मशीन पहुंचाई जा रही हैं। सभी बाबा बौखनाग से मजदूरों के सुर​क्षित बाहर निकाले जाने की दुआएं कर रहे हैं।

Latest News

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...
error: Content is protected !!