आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

by | Apr 3, 2026 | आस्था, श्रीनगर | 0 comments

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह

श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026: श्रीनगर नगर क्षेत्र में सडाना परिवार की ओर से आज से श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन शुरू हो गया। कथा शुभारंभ से पूर्व शारदानाथ घाट से एक आकर्षक और भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा में भगवान की झांकियां, भजन-कीर्तन और धार्मिक उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं और कन्याएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं, जिन्होंने कलश यात्रा में भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

आयोजकों के अनुसार, कथा के दौरान प्रतिदिन धार्मिक प्रवचन और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन से पूरे नगर में आध्यात्मिक माहौल बना हुआ है और लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

Latest News

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...
error: Content is protected !!