कांग्रेस सरकार पहले सत्र में भंग करेगी देवस्थानम बोर्ड: गोदियाल–

by | Aug 23, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

जोशीमठ। चमोली जनपद के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड का गठन सरकार ने कमाई का साधन बना दिया है। कांग्रेस सरकार पहले सत्र में ही इस बोर्ड को भंग कर चारधाम में पूर्व की व्यवस्था लागू कर देगी। जोशीमठ बाजार में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत हुआ। प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर गए। यहां हुए जनसभा में गोदियाल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने पर बेरोजगार को रोजगार और स्वास्थ्य पहली प्राथमिकता रहेगी। पहली कैबिनेट में देवस्थानम बोर्ड भंग करने का प्रस्ताव पारित होगा और पहले ही विधानसभा सत्र में इसको भंग कर दिया जाएगा। कहा कि देवस्थानम बोर्ड को सरकार ने कमाई का साधन बना दिया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि चारधाम यात्रा से हजारों लोगों की आजीविका जुड़ी हुई है। लेकिन सरकार यात्रा संचालन की कोई पैरवी नहीं कर रही है। बेरोजगारी, महंगाई से जनता त्रस्त है। कार्यक्रम में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश भंडारी, वरिष्ठ नेता कमल रतूड़ी, ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, नगर अध्यक्ष तारेंद्र परमार, राकेश रंजन भिलंगवाल, देवेश्वरी शाह, मीना डिमरी, सुषमा रतूड़ी के साथ ही सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...
error: Content is protected !!