गोपेश्वर। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत प्रवासियों एवं स्थानीय बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु सोमवार को हुए साक्षात्कार में 50 युवाओं को 1 करोड़ 92 लाख की स्वरोजगार योजनाओं की मंजूरी दी गई। एमएसवाई के तहत पाल्ट्री, डेयरी, रेडीमेड गारमेंट, बकरी पालन, फूड प्रोसेसिंग, रेस्टोरेंट, जनरल स्टोर, मोटर रिपेयर इत्यादि क्षेत्र में स्वरोजगार के लिए जनपद के 70 आवेदकों को बुलाया गया था। साक्षात्कार में 50 आवेदक शामिल हुए। जिला स्तरीय समिति ने युवाओं की प्रतिभा का बारीकी से परख करते हुए स्वरोजगार के लिए ऋण आवंटन को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अन्र्तगत विनिर्माण, सेवा व्यवसाय की सभी गतिविधियों के लिए राष्ट्रीयकृत बैकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि बेरोजगार युवाओं को अपने घर में ही स्वरोजगार मिल सके। समिति ने चयनित लाभार्थियों को एक सप्ताह के भीतर अपने दस्तावेज संबधित बैंक में जमा कराने को कहा गया। ताकि जल्द से जल्द ऋण आवंटन हो सके। जिला उद्योग केंन्द्र के सहायक प्रबंधक बद्रीप्रसाद सती ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत सेवा, व्यवसाय, उद्योग आदि विभिन्न क्षेत्रों में स्वरोजगार के लिए 25 प्रतिशत सब्सिडी पर 10 लाख तक का ऋण दिया जा रहा है। जिसमें सामान्य अभ्यर्थी को 10 प्रतिशत मार्जिन मनी तथा अनुसूचित जाति व जनजाति के अभ्यर्थियों को 5 प्रतिशत मार्जिन मनी पर स्वरोजगार के लिए ऋण स्वीकृत किया जाता है।
50 लोगों को उद्यम स्थापित करने के लिए मिलेगा 1 करोड़ 92 लाख का बैंक ऋण, प्रवासियों और बेरोजगारों के लिए है यह योजना–
by laxmi Purohit | Jul 12, 2021 | चमोली, स्वरोजगार | 0 comments

Latest News
कोषागार का किया वार्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...
यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...
कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...
तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...
16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...
उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...
एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...
छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

