चमोली। जोशीमठ क्षेत्र में हुई दो दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो युवक घायल हुए हैं। सोमवार को देर शाम जोशीमठ पालिका क्षेत्र में एक व्यक्ति पालिका बाजार के समीप सीढ़ियों से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस टीम की ओर से घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं, जोशीमठ तोली नाला को जोड़ने वाले मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में जोशीमठ के समीप चांई गांव का युवक विक्की पंवार और जसवीर पंवार घायल हो गए। दोनों युवकों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर बेस अस्पताल श्रीनगर रैफर कर दिया गया है। जोशीमठ के नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में जाकर घायल युवाओं का हालचाल जाना।
चमोली- दो हादसों में एक की मौत, दो घायल–
by laxmi Purohit | Aug 23, 2021 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

Latest News
विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...
दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...
खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...
हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...
एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...
पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...
चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...
