प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश–

by | Jun 14, 2026 | आपदा, रूद्रप्रयाग | 0 comments

खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद का आश्वासन–

रुद्रप्रयाग/जखोली: कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने आज खलियाण बांगर क्षेत्र का दौरा कर विगत 2 दिन पूर्व हुई अतिवृष्टि से हुए नुकसान का स्थलीय जायजा लिया। मंत्री ने आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए मंत्री चौधरी ने कहा कि सभी प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाई जाए। नुकसान का आकलन कर प्रभावितों को नियमानुसार मुआवजा एवं सहायता उपलब्ध कराई जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि मानसून सत्र शुरू होने वाला है। इसको देखते हुए सभी विभाग आपदा प्रबंधन की तैयारियां पूर्ण रखें। जेसीबी, राहत सामग्री, चिकित्सा सुविधा एवं रेस्क्यू टीमों को अलर्ट मोड पर रखा जाए।

श्री चौधरी ने सभी क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की कि मानसून के दृष्टिगत सतर्कता एवं सावधानी बरतें। नदी-नालों के किनारे जाने से बचें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में राज्य सरकार आपदा की इस घड़ी में प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। इस अवसर पर सभी विभागीय अधिकारी एवं क्षेत्र के जनप्रतिधिगण उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!