चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

by | Jun 13, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे अनुप​स्थित–

गोपेश्वर, 13 जून 2026। राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर में शनिवार को बीएससी नर्सिंग और जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसके लिए राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर और पीजी कॉलेज गोपेश्वर को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।

बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए कुल 484 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 476 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि आठ अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं जीएनएम पाठ्यक्रम के लिए पंजीकृत 299 अभ्यर्थियों में से 285 ने परीक्षा दी और 14 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

राजकीय नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ममता कप्रवाण ने बताया कि परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से निर्धारित समयानुसार किया गया। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की गई और अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी गई।

पीजी कॉलेज गोपेश्वर की परीक्षा प्रभारी डॉ. विधि ढौंडियाल ने बताया कि उनके केंद्र पर बीएससी नर्सिंग के 278 तथा जीएनएम के 189 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। कुल मिलाकर दोनों पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!