चमोली: विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी–

by | Dec 18, 2023 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

यात्रा के दौरान लगे ​शिविर में विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ भी ली, प्रमाणपत्र भी हुए जारी–

चमोली: विकसित भारत संकल्प यात्रा सोमवार को ऐरवाड़ी, घंडियाल, खत्याड़ी, कंडारा, मैन, डुंग्री, चोपड़ाकोट, चरी, सीरी, डुंग्री, बेड़गांव, नारायणबगड़, मुंदोली, वांक, कोटेड़ा, चौड़, म्यौली, सरमोला खाल, धारकुमाला, गौणा, देवपुरी, नैल और सिराना गांव में पहुंची। सरकार द्वारा अंतिम छोर पर खड़ेव्य​क्ति को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही इस यात्रा में लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। आईईसी वाहन के माध्यम से ग्रामीणों काे सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। गांवों में संकल्प यात्रा के पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आयोजित शिविर में योजना के लाभार्थियों ने योजना का फीडबैक दिया और छूटे हुए लोगों को योजना का लाभ दिया गया। ग्रामीणों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ ली।

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा 200 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गयी। कार्यक्रम में केसीसी के 20 आवेदन, उज्ज्वला योजना के 7 तथा पीएम आवास के 3 आवेदन प्राप्त हुए।

आगामी 20 दिसम्बर को जोशीमठ के डुमक व लाता, गैरसेंण के सितौली, मटकोट, सिराणा, नन्दानगर के सीमा व चाका, थराली के बुडसौड व गेरूड, कर्णप्रयाग के गबनी व चूला, देवाल के हाट कल्याणी, पोखरी के सिमखोली तथा सिनाऊ में शिविर आयोजित किए जाएंगे। ​शिविर में ग्रामीणों का रैलाउमड़ रहा है। ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में भी बताया जा रहा है।

Latest News

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
error: Content is protected !!