चमोली: लैब टे​क्नि​शियन की हत्या के मामले में तीन आरोपियों की जमानत याचिका हुई खारिज–

by | Dec 20, 2023 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

चरस मामले में गिरफ्तार एक आरोपी की जमानत भी न्यायालय ने की खारिज, पढ़ें दोनों मामलों की विस्तृत रिपोर्ट–

गोपेश्वर: एक किलो 30 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार एक आरोपी की जमानत याचिका विशेष सत्र न्यायाधीश धर्म सिंह ने खारिज कर दी है। जबकि हत्या के मामले में जेल में बंद तीन आरोपियों की जमानत याचिका भी खारिज कर दी गई है।

थराली थाना पुलिस ने 27 नवंबर को बलवंत राम, उम्र 19 वर्ष को एक किलो 30 ग्राम चरस के साथ पकड़ा। जिसे एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। मामले में अभियुक्त ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में जमानत याचिका दाखिल की। अदालत ने कहा कि अभियुक्त के पास से बरामद चरस व्यावसायिक परिधि में आती है। जो नवयुवक पीढ़ी में नशे की प्रवृत्ति को बढ़ावा देता है। अदालत ने कहा कि अभियुक्त को जमानत पर रिहा करने का कोई पर्याप्त आधार नहीं पाया गया है। जिसके चलते अभियुक्त बलराम की जमानत चायिका खारिज की जाती है।

वहीं, जिला सत्र न्यायाधीश ने जिला चिकित्सालय गोपेश्वर के लैब टेक्निशियन नवीन सिंह की हत्या के तीन आरोपियों की जमानत याचिका भी खारिज कर दी है। हत्या के मामले में आरोपित कपिल, हिमांशु और सुमित ने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में जमानत याचिका दायर की थी। 24 अक्टूबर की रात को लैब टेक्निशियन नवीन सिंह के साथ मारपीट हुई थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। 4 दिसंबर को इसी मामले के एक अन्य आरोपी राहुल कुमार की जमानत याचिका न्यायालय ने खारिज कर दी थी।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!