सनातन संस्कृति: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने लिया संतों का आशीर्वाद–

by | Dec 22, 2023 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज और जून अखाड़ा पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी जी महाराज से की भेंट–

हरिद्वार: श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने शुक्रवार को हरिद्वार में शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज और जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज से भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने आज जगद्गुरु आश्रम में शंकराचार्य स्वामी राजेश्वराश्रम महाराज और हरिहर आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज से भेंट की। संतों से भेंट के दौरान उन्होंने बीकेटीसी द्वारा यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल मार्गदर्शन में वर्तमान में केदारनाथ व बदरीनाथ धाम को दिव्य व भव्य स्वरूप देने के लिए व्यापक स्तर पर पुनर्निर्माण के कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड के कारण बीच के वर्षों में चारधाम यात्रा पूरी तरह से बाधित हो गई थी। मगर मुख्यमंत्री श्री धामी के प्रयासों से चारधाम यात्रा ने ना केवल रफ्तार पकड़ी, अपितु एक नया रिकॉर्ड भी कायम किया।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हाल के अपने देहरादून दौरे के दौरान उत्तराखंड में वेडिंग डेस्टिनेशन की व्यापक संभावनाओं पर जोर दिया था। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की अपेक्षाओं के अनुरूप बीकेटीसी मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में अपने अधीनस्थ मंदिरों में वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभारने की योजना बना रही है। इस क्रम में ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर और त्रियुगीनारायण में आधारभूत ढांचे के विकास के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने संतो से बीकेटीसी की कार्ययोजनाओं के लिए आशीर्वाद की अपेक्षा की। संतो ने अजेंद्र को आशीर्वाद व सहयोग का आश्वासन दिया।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!