नंदानगर: हाईस्कूल सुतोल में कुष्ठ उन्मूलन और जन जागरुकता कार्यक्रम हुआ आयोजित–

by | Dec 22, 2023 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

भारत को कुष्ठ रोगमुक्त करने का लिया संकल्प, गलत धारणा पर न करें विश्वास, एमडीटी दवा से होता इलाज–

नंदानगर; सुतोल हाईस्कूल में कुष्ठ उन्मूलन और जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत सभी छात्र-छात्राओं को कुष्ठ रोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
जागरूकता कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं संचार मैनेजर उदय सिंह रावत ने बताया कि जिस तरह से हमने अपने देश को चेचक और पोलियो मुक्त बनाया है, उसी तरह से हमें भारत को कुष्ठ रोग मुक्त करने के लिए मिलकर काम करना है, किसी भी अंधविश्वास मिथक और गलत धारणा पर विश्वास ना करें कोई भी व्यक्ति कुष्ठ रोग से पीड़ित हो सकता है। कुष्ठ रोग का उपचार एमडीटी दवा से होता है उपचार के द्वारा ही कुष्ठ रोग को फैलने से रोका जा सकता है।

कुष्ठ रोग का उपचार सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों व अस्पतालों में निशुल्क उपलब्ध है। रोग की शीघ्र पहचान और उपचार विकलांगता से बचाती है,यदि आपको किसी व्यक्ति की त्वचा पर दाग या अन्य कुष्ठ रोग के लक्षण दिखाई देते हैं तो उन्हें डॉक्टर से जांच करवाने के लिए प्रोत्साहित करें, कुष्ठ रोग का इलाज संभव है कुष्ठ रोग का समय
पर इलाज विकृतियों से बचाता है।
इस दौरान अध्यापक गण व छात्र-छात्राये मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!