गोपेश्वर। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से जनपद के नगर पालिका के अधिशासी अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में केंद्र पोषित शहरी विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को पीएम आवास, स्वानिधि योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका और स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्धारित लक्ष्य को शतप्रतिशत हासिल करने के निर्देश दिए। इस दौरान वर्चुअल माध्यम से जानकारी उपलब्ध न कराने पर जिलाधिकारी ने जोशीमठ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को नोटिस जारी किया है। इस दौरान बताया गया कि पीएम आवास के तहत पूरे जिले में 2010 पीएम आवास स्वीकृत थे। जिसमें से 639 आवास पूर्ण तथा 759 आवास निर्माणाधीन है। जबकि 530 आवास ड्राॅपआउट तथा 82 लाभार्थियों ने निर्माण कार्य शुरू नही किए है। दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत 439 लक्ष्य के सापेक्ष 432 को ऋण आंवटित किया गया है। वही जिले मे स्वयं सहायता गठन हेतु निर्धारित 156 लक्ष्य के सापेक्ष 149 एसएचजी गठित की जा चुकी है तथा 95 एसएचजी को रिवाॅलविंग फंड दिया गया है।
नाराज हुए जिलाधिकारी- जानकारी उपलब्ध न कराने पर नगर पालिका के ईओ को जारी किया नोटिस–
by laxmi Purohit | Aug 24, 2021 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

Latest News
सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...
ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...
उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...
जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...
उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनिधि-- पोखरी...
हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...
रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...
खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिलाधिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
