गोपेश्वर। जिला युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित होने वाली महिला मंगल दल और युवक मंगल दल सुदृढ़ीकरण योजना के तहत मंगल दलों के बैंक खाते खुलवाए जाने हैं। राज्य सरकार भी इस पर विशेष जोर दे रही है। इसके तहत जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से एक प्रारूप तैयार किया गया है, जिसमें ग्राम पंचायत का नाम, दल का नाम, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का नाम, पंजीकरण संख्या व वैद्यता तिथि, बैंक का नाम, खाता संख्या, बैंक का आईएफएससी कोड व संबंधित पदाधिकारी का मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में एक सप्ताह के अंदर महिला मंगल दल और युवक मंगल दल का गठन कर शत प्रतिशत बैंक खाते खोलना सुनिश्चित करें। सरकार की मंशा इन मंगल दलों को लाभान्वित करने की है। यह भी अवगत कराया गया कि प्रतिदिन बैंकों में खोले गए खातों की सूचना प्रारूप पर शाम चार बजे तक जिला युवा कल्याण विभाग के कार्यालय में हर हाल में जमा कराई जानी है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला युवा कल्याण अधिकारी आनंद नयाल के मोबाइल नंबर 8006030082 पर हासिल की जा सकती है।
ब्रेकिंग- जल्द बैंक खाते खोलें युवक मंगल दल, महिला मंगल दल, मिलेगा लाभ-पढें पूरी खबर-
by laxmi Purohit | Aug 25, 2021 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

Latest News
विशेष विमान से केदारनाथ पहुंचे अदाणी, मंदिर समिति से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ ही निर्माण कार्यों की...
केदारनाथ के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर अभिभूत हुए तीर्थयात्री, व्यवस्थाओं को देख संतुष्ट...
बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...
चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...
आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...
गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...
मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ खिंचवाई...
लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...
फर्जी लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई, पात्र लोगों को मिलेगा गैस कनेक्शन एवं आयुष्मान जैसी सुविधाओं का...
