चमोली: रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच संपन्न हुआ उत्तराखंड प​ब्लिक स्कूल का वा​र्षिकोत्सव समारोह–

by | Jan 1, 2024 | चमोली, मनोरंजन, रचनात्मक | 0 comments

इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर अमित अग्रवाल ने किया समारोह का उदघाटन, खूब ​थिरके छात्र-छात्राएं, अव्वल छात्र-छात्राएं हुए पुरस्कृत–

गोपेश्वर: राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर के सभागार में सोमवार को उत्तराखंड पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आयोजित हुआ। छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। समारोह में विद्यालय के होनहार छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर डॉ. अमित अग्रवाल ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की प्रशंसा की। कहा कि छात्र-छात्राओं में जो उत्साव और ऊर्जा है, उसे भविष्य में भी कायम रखें। कहा कि बच्चे पढ़ाई, खेलने और आराम करने का टाइम टेबल बनाएं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण कराने के लिए कहा, ताकि बच्चों को कॉलेज में संचालित विभिन्न ट्रेडों से रुबरु कराया जा सके। उन्होंने समय का महत्व विषय पर शानदार कविता का पाठ भी किया।

इसके बाद हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, राजस्थानी, पंजाबी, हिंदी गानों की शानदार प्रस्तुतियां दी।

इस मौके पर नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ममता कप्रवाण, प्रधानाचार्य अरुणा रावत, प्रबंधक विनोद रावत, पीटीए अध्यक्ष प्रमोद सेमवाल, युद्धवीर सिंह बर्त्वाल, सुरेंद्र सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह, शिक्षक हिम्मत सिंह नेगी, कांति रौतेला, दमयंती जोशी, शीला जुयाल, जयमिलन भंडारी, सुष्मिता नौटियाल, प्रवेश तिवारी, रीना नेगी, रेखा डिमरी, पवन कुमार, संगीता, सोनू असवाल, शौनाली आदि मौजूद रहे। संचालन नयन रावत, गुंजना, अंशुल कठैत और निकिता फरस्वाण ने किया।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!