रुद्रप्रयाग: प्रतियोगिता में प्रतिभाग करो और पांच हजार रुपये का इनाम पाओ–

by | Jan 3, 2024 | जागरुकता, रूद्रप्रयाग | 0 comments

जिला निर्वाचन विभाग ने दिया पुरस्कार जीतने का मौका, मतदाता जागरुकताअ​भियान चलाया–

रुद्रप्रयाग: जिला निर्वाचन विभाग की ओर से आगामी लोकसभा चुनाव समान्य निर्वाचन को देखते हुए मतदाता जागरुकताअ​भियान चलाया है। अभियान के तहत ऑनलाइन निबंध, चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा। पहला स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 5000 रुपए, द्वितीय स्थान हासिल करने वाले को 3000 रूपए और तृतीय स्थान हासिल करने वाले आठ विजेताओं को दो हजार रूपए प्रति व्यक्ति पुरस्कार मिलेगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा राज्य स्तर पर निबंध, चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन एक जनवरी से 10 जनवरी के बीच तक किया जाएगा। 10 जनवरी को शाम चार बजे तक एंट्री भेजी जा सकती हैं।प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष होनी अनिवार्य है। प्रतियोगिता के लिए तय मानकों के अनुसार प्रतियोगिता में स्लोगन एवं निबंध प्रतियोगिताओं के लिए दी गई एंट्री कंप्यूटर से टाइप या हस्तलिखित एवं स्पष्ट होनी चाहिए। उत्तराखंड के अंतर्गत निवासरत नागरिक ही प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। प्रतिभागियों को अपनी एंट्री पर ही अपना नाम, ई-मेल, मोबाईल नंबर एवं पता अंकित करना अनिवार्य होगा। निबंध अधिकतम 300 शब्दों का होना चाहिए। एक प्रतिभागी तीनों श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं। एंट्री हिंदी अथवा अंग्रेजी भाषा में भेजनी होगी। प्रतिभागी अपनी एंट्री ई-मेल अथवा व्हाट्सएप से भेज सकते हैं।

इन ई-मेलध/व्हाट्सएप पर भेजें एंट्री

ई-मेल- sveeputtarakhand@gmail.com

व्हाट्सएप- 9412055880

Latest News

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
error: Content is protected !!