हक की लड़ाई: डुमक गांव के बच्चों ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखी मार्मिक चिट्ठी–

by | Jan 8, 2024 | आंदोलन, चमोली, सड़क | 0 comments

देखें वीडियो, कहा, देश आजादी के 47 साल बाद भी हमने न सड़क देखी न गाड़ी, लोग चांद, सूरज पर पहुंच गए, हम सड़क को तरसे–

जोशीमठ:डुमक गांव के नौ साल से लेकर पंद्रह साल के बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मार्मिक चिट्ठी लिखी है। गांव के लोगों ने इन चिट्ठियों को डाक द्वारा पीएमओ को भेज दिया है। स्कूली बच्चों ने लिखा लोग चांद और सूरज पर पहुंच गए हैं, लेकिन देश आजादी के 47 साल बाद भी हम भारत से नहीं जुड़ पाए हैं। हमने अभी तक सड़क देखी न गाड़ी।

पीड़ा: प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखने में जुटे बच्चे-

गांव में जब लोग बीमार होते हैं तो हमारे परिजन उन्हें डंडी कंडी में बैठाकर 25 किलोमीटर दूर पैदल चलकर सड़क तक पहुंचाते हैं। हमारा जीवन विकट होता जा रहा है। अब गांव वाले आप पर टकटकी लगाए हुए हैं, कि आप अपनी मन की बात में हमारे गांव की व्यथा को भी रखें और अ​धिकारियों को सड़क निर्माण के लिए कहें। गांव के प्राथमिक विद्यालय में छठवीं कक्षा के छात्र 11 साल के प्रतीक सनवाल ने लिखा कि उन्होंने अभी तक न सड़क देखी है और न गाड़ी। देश आजादी के 76 साल बाद भी हमारा गांव सड़क के लिए तरस रहा है।

छात्रा योगिता नेगी ने लिखा है कि देश आज सूरज और चांद पर पहुंच गया है, लेकिन हम भारत देश से नहीं जुड़ पाए हैं। छात्र आयुष सिंह ने लिखा कि हमारे गांव में सड़क न पहुंचने से लोग आपपर ही टकटकी लगाए हुए हैं।

छात्र अनूप सिंह, अनुराग सिंह, गौरव सनवाल आदि ने भी प्रधानमंत्री को मार्मिक चिट्ठी लिखी है। सोमवार को तहसीलदार रवि शाह डुमक गांव के लिए रवाना हुए हैं, लेकिन खबर लिखने तक वे गांव नहीं पहुंचे थे। मंगलवार को वे दोबारा ग्रामीणों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!