जागरुकता: फायर सर्विस यूनिट गोपेश्वर ने एनसीसी कैडेट्स को दी अ​ग्नि दुर्घटना से बचाव संबंधी जानकारी–

by | Jan 9, 2024 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

दस दिवसीय एनसीसी ​शिविर में पहुंचे फायर सर्विस यूनिट के अ​धिकारी, कैडेट्स को किया जागरुक–

गोपेश्वर: पुलिस अधीक्षक रेखा यादव (आईपीएस) के निर्देशन में सोमवार को फायर स्टेशन गोपेश्वर की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज गौचर में इन दिनों चल रहे दस दिवसीय एनसीसी ​शिविर में कैडेट्स को अ​ग्नि सुरक्षा संबंधी जानकारी और ​अ​ग्नि सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग का प्र​शिक्षण दिया गया।

अग्निशमन अधिकारी गोपेश्वर रमेश चंद्र ने सभी एनसीसी कैडेट्स को अग्नि दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करते हुए अग्नि दुर्घटनाओं के बारे में उन्हें विस्तारपूर्वक जानकारी दी, अग्नि दुर्घटनाओं को हम कैसे कम कर सकते हैं, अथवा उनसे कैसे बचाव कर सकते हैं के बारे में जागरुक किया। अग्नि दुर्घटनाओं के दौरान प्राथमिक अग्निशमन यंत्रों के संचालन एवं उपयोग की विधि के बारे में बताते हुये फायर उपकरणों को चलाने का प्रशिक्षण भी प्रदान किया। उक्त प्रशिक्षण में उपस्थित सभी स्टाफ ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर वन यूके बीएन एनसीसी गोपेश्वर के कर्नल एके विश्नोई, राजेश रावत, इआईबोमचा व फायर सर्विस यूनिट गोपेश्वर के रंजीत लाल, अनूप सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
error: Content is protected !!