चमोली: नारायणबगड़ में पंचायत प्रतिनि​धियों को दिया गया प्र​शिक्षण–

by | Jan 13, 2024 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अ​भियान के तहत दिया गया प्र​शिक्षण, महिला प्रतिनि​धियों की संख्या रही अ​धिक–

नारायणबगड़(चमोली)। विकासखण्ड नारायणबगड़ के पंचायत प्रतिनिधियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

पंचायतीराज विभाग उत्तराखंड सरकार द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत विकास खंड नारायणबगड़ के पंचायत प्रतिनिधियों को सतत विकास लक्ष्यों पर आधारित नाइन थीम विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हो गया। मुख्य प्रशिक्षक डॉ सुभाष चंद्र पुरोहित ने बताया कि राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत 21दिसंबर 2023 से विकास खंड नारायणबगड़ के न्याय पंचायत हरमनी, चोपता,भगोती, निलाडी, परखाल असेड एवं विकास खंड सभागार नारायण बगड़ में पंचायत प्रतिनिधियों जिसमें ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत वार्ड सदस्यों तथा विभागीय कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।


पंचायत प्रतिनि​धियों को संबो​धित करते मंचासीन अति​थिगण-

कार्यक्रम के समापन पर ब्लाक प्रमुख यशपाल सिंह नेगी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सभी जन प्रतिनिधियों की विकास कार्यों के प्रति सजगता एवं समर्पण की भावना से ही हम लक्ष्यों को हासिल करने में सफल हो सकते हैं। गांव का विकास के साथ साथ हर वर्ग का विकास हमारी प्राथमिकता में होना चाहिए। सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुरेश चंद्र रमोला ने कहा कि आगामी ग्राम पंचायत विकास योजना बनाते समय सभी प्रतिनिधि सरकार द्वारा लिए गये 9 थीम संकल्पों को मध्य नजर रखते हुए योजनाओं का निर्माण करें।


प्र​शिक्षकों के साथ नारायणबगड़ क्षेत्र के पंचायत प्रतिनि​धि-

मुख्य प्रशिक्षक डॉ किरन पुरोहित जयदीप ने पंचायतों में महिलाओं की भूमिका विषय पर विचार रखते हुए कहा कि गांव की किसी भी विकास योजना में महिलाओं को बराबर की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। वरना गांव एवं समाज के विकास की परिकल्पना अधूरी रहेगी। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी आर एम नयाल, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अंकित भट्ट, प्रशिक्षक हरि प्रसाद मंमगाई, के एस रावत, अन्य विभागीय कार्मिक रहे।

नारायणबगड़ में आयोजित प्र​शिक्षण कार्यक्रम में मौजूद पंचायत प्रतिनि​धि-

Latest News

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
error: Content is protected !!