रुद्रप्रयाग: जनता मिलन कार्यक्रम में जिला​धिकारी सौरभ गहरवार ने सुनीं समस्याएं–

by | Jan 15, 2024 | राजकाज, रूद्रप्रयाग | 0 comments

15 ​शिकायतें हुई दर्ज, छह का मौके पर हुआ निस्तारण, वि​भिन्न गांवों से पहुंचे थे फरियादी, सिल्ला के राजू लाल ने की मुआवजे की मांग–

रुद्रप्रयाग: जनता मिलन कार्यक्रम जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित हुआ। इस दौरान 15 ​शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से छह ​शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिला​धिकारी ने शेष ​शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के ​निर्देश संं​बं​धित विभागों को दिए हैं।

अगस्त्यमुनि निवासी कैलाश चंद्र ने बताया कि वार्ड 6 में उनका भवन 1972 से पूर्व निर्मित है। भवन के ऊपर सिंचाई विभाग की नहर जो पिछले वर्ष तक बंद भी अब उसमें नगर पंचायत ने प्लास्टिक की पाइप डाल दिया जिससे उनके घर में गंदा पानी आ रहा है। उन्होंने समस्या का निदान करने की मांग जिलाधिकारी से की। सिल्ला बामण गांव निवासी राजू लाल ने तिमली तैला मोटर मार्ग के निर्माण के दौरान उनकी करीब 200 मीटर नाप भूमि कटने का मामला उठाया एवं इसके सापेक्ष मुआवजा देने की मांग की। बताया कि करीब तीन वर्ष पहले सड़क निमार्ण के दौरान उनकी जमीन कट गई थी जिसका मुआवजा आज तक नहीं दिया गया।

इसी सड़क पर देवशाड़ बैंड पर भी लगातार सड़क का मलवा खेतों में आने एवं पैत्रिक मंदिर दबने की शिकायत उठाते हुए बैंड पर पुश्ता लगाने एवं जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की। सतनी ग्राम निवासी त्रिलोक सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी करीब छह वर्षाें से लकुआ ग्रसित है एवं लगातार इलाज करवाने के बाद भी ठीक नहीं हो रही। उन्होंने जिलाधिकारी से पत्नी की दिव्यांग पेशन लगवाने की मांग की। कर्णधार निवासी अरूण चमोला ने गांव में जल संकट की समस्या उठाते हुए बताया कि गांव में अब तक जल जीवन मिशन की योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।

जवाड़ी निवासी प्रकाश ने बताया कि जवाड़ी में लघु ढाल पंपिग योजना के आधे- अधूरे कार्यों की शिकायत की बताया कि पंपिग योजना लगने के बाद भी गांव के दो मोहल्लों तक को नियमित पानी नहीं मिल पा रहा। कभी टंकी लीकेज तो कभी मोटर खराब होने के चलते पंपिग योजना बंद ही पड़ी रहती है। चमसील ग्राम निवासियों ने बताया कि 2010 में पीएमजीएसवाई ने उनके गांव में मोटर मार्ग निर्माण तो कर दिया लेकिन अब तक कई लोगों को इसका मुआवजा नहीं मिला।

जिलाधिकारी ने कैलाश चंद्र की शिकायत सुनते हुए अधिशासी अभियंता एवं उप जिलाधिकारी को स्वंय मौका निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक कार्यवाई करने के निर्देश दिए। राजू लाल द्वारा मुआवजे की मांग पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि को निर्देश दिए हैं कि तिमली तैला मोटर मार्ग पर संबंधित स्थान का स्थलीय निरीक्षण करवा कर सुरक्षा दीवार का जो भी कार्य कराया जाना है उसे तत्परता से पूर्ण किया जाए।

त्रिलोक सिंह के आवेदन पर कार्यवाई के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को आवश्यक कार्यवाई के निर्देश देते हुए मुख्य विकास अधिकारी को भी प्रकरण पर अनिवार्य कार्यवाई करने के निर्देश दिए। चमसील ग्राम निवासियों के आवेदन पत्र पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को 17 जनवरी को पटवारी को उक्त गांव भेजकर शिकायत की वस्तु स्थिति के संबंध में पूर्ण विवरण देने के निर्देश दिए। पीएमजीएसवाई को ग्राम वासियों के साथ बैठकर भूमि संबंधी सभी कार्यवाई अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कर भूमि कटाव का मुआवजा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। जवाड़ी में पानी की समस्या के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी को योजना के संबध में पूर्ण जानकारी प्राप्त कर समस्या का निदान करने के निर्देश दिए।

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एल-1 एवं एल-2 के स्तर पर जो भी शिकायतें लंबित हैं उनका निस्तारण तत्परता से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में एल-1 पर 135 तथा एल-2 पर 36 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित हैं। जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी शीघ्रता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसमें किसी भी प्रकार की कोई ढिलाई न बरती जाए।

जन संवाद कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, परियोजना निदेशक विमल कुमार, उप जिलाधिकारी उखीमठ अनिल शुक्ला, रूद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, सीओ विमल रावत, शिकायत प्रकोष्ट प्रभारी विनोद कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest News

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...
error: Content is protected !!