चमोली: श्रद्धालुओं के लिए खुले आदिबदरी मंदिर के कपाट, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन–

by | Jan 15, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही सात दिवसीय मेले का भी हुआ शुभारंभ, प्रतिवर्ष पौष माह के लिए बंद होते हैं मंदिर के कपाट–

आदिबदरी: मकर संक्रांति पर्व पर सोमवार को आदिबदरी मंदिर के कपाट वि​धि-विधान से श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। मंदिर के कपाट ब्रह्ममुहुर्त में 4 बजकर 30 मिनट पर खोल ​दिए गए। इसके बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आदिबदरी मंदिर के दर्शन किए। धार्मिक परंपराओं के अनुसार आदिबदरीमंदिर के कपाट वर्षभर में पौष माह के लिए बंद किए जाते हैं।

मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही आदिबदरी में सात दिवसीय श्री आदिबदरी महाभिषेक समारोह तथा शीतकालीन पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास मेले का भी शुभारंभ हो गया है। मेले का शुभारंभ भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य समीर मिश्रा ने किया। अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का लेकर भी आदिबद्री मंदिर में विशेष पूजा अर्चना एवं भजन कीर्तन शुरू हो गए है।

मंदिर में मकर संक्रांति के मौके पर ब्रह्म मुहूर्त में पुजारी चक्रधर थपलियाल ने कपाट खुलने के मौके पर अभिषेक पूजा संपन्न करवाई। जिसके बाद भगवान नारायण को भोग और पंच ज्वाला आरती के बाद मंदिर में दर्शनों की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। मंदिर परिसर में सात दिवसीय महाभिषेक समारोह का शुभारंभ कर दिया गया है। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष जगदीश बहुगुणा, महासचिव हिमेन्द्र कुंवर, कोषाध्यक्ष बलवंत भंडारी, आचार्य नागेन्द्र  तिवारी, चिंतामणि सेमवाल, प्रताप लूथरा, हरीश ड्यूडी, अरुण मैठाणी, विजयेश नवानी, वीरेंद्र प्रभु, विजय चमोला, नरेश बरमोला और नवीन बहुगुणा मौजूद थे। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचकर भजन कीर्तन की शानदार प्रस्तुति भी दी।

Latest News

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले अपने पेतृक गांव लौट सकेंगे देश के प्रथम गांव के ग्रामीण–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने बनाई व्यवस्था, होटल व्यवसायियों को भी...

चमोली: भव्य बनेगा बंड भूमियाल देवता का मंदिर, जनप्रतिनि​धियों और ग्रामीणों ने किया मंथन–

आगामी मां नंंदा की लोकजात यात्रा को लेकर भी हुई चर्चा, गांव-गांव में होगा बैठक का आयोजन-- पीपलकोटी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग में रात को डायवर्ट रहेगा यातायात, रातभर चलेगा हाईवे पर सुधारीकरण कार्य–

20 अप्रैल तक नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से चलेंगे रात को वाहन, पढ़ें पूरी खबर-- गोपेश्वर, 12...

चमोली: चमोली जनपद में प्रधान संगठन के कार्यकारी का हुआ विस्तार, उमेश खंडूड़ी बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष–

ग्राम प्रधान महावीर सिंह रावत को बनाया जिला प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत-- गोपेश्वर...

आस्था: अंतिम चरण में पहुंची माता अनसूया की दिवारा यात्रा, कोट महादेव मंदिर में पहुंची डोली–

खल्ला गांव की माता अनसूया की रथ डाेली यात्रा देवलधार ज्वाला मंदिर से खल्ला गांव पहुंची, फूल मालाओं...

चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया...

खुशी: ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत का जगह-जगह हुआ फूल मालाओं से स्वागत–

प्रदेश अध्यक्ष योगिता ने कहा, गांवों का सर्वोच्च विकास रहेगी प्राथमिकता, गांवों में होगा बुनियादी...

चमोली: राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूरा के प्रधानाध्यापक नरेंद्र चौहान को दी विदाई–

विद्यालय के विकास, ​शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण रहा...

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...
error: Content is protected !!