चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

by | Apr 11, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी–

पोखरी (चमोली), 11 अप्रैल 2026: थाना अंतर्गत पोखरी अस्पताल से पहले मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद में पुलिस ने मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, महिला पर गंभीर चोटें पहुंचाते हुए हत्या का प्रयास करने तथा अनुसूचित जाति के व्य​क्तियों को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए सार्वजनिक रुप से अपमानित करने के मामले में पति, पत्नी और बेटे के ​खिलाफवि​भिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। जल्द इसमें गिरफ्तारी हो सकती है।

घटना बीते 10 अप्रैल की है। बताया जा रहा है कि यहां हो रहे भवन निर्माण कार्य के दौरान दो पक्षों में भूमि विवाद हो गया था। कहासुनी हाथापाई तक पहुंच गई। मामले को लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रही है, जिसमें राजेंद्र असवाल अपनी लाइसेंसी ह​थियार से हवाई फायरिंग करते दिख रहे हैं।

नखोलियाणा गांव निवासी दिनेश सिंह पुत्र आलम सिंह ने इस संबंध में पोखरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धारा 109(1)/115/117/351/352बीएनएस व धारा 3(1)(द)/3(2)(v) अनुसूचित जाति एवं जनजाति (नृशंसता निवारण) अ​धिनियम, 1989 संशो​धित (2015) के तहत पोखरी निवासी राजेंद्र असवाल, उनकी पत्नी पार्वती देवी तथा बेटे दीपेंद्र असवाल के ​खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना क्षेत्रा​धिकारीकर्णप्रयागत्रिवेंद्र सिंह राणा कर रहे हैं।

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!