खुशी: ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत का जगह-जगह हुआ फूल मालाओं से स्वागत–

by | Apr 11, 2026 | चमोली, राजनीति | 0 comments

प्रदेश अध्यक्ष योगिता ने कहा, गांवों का सर्वोच्च विकास रहेगी प्राथमिकता, गांवों में होगा बुनियादी सुविधाओं का विस्तार–

श्रीनगर/चमोली, 11 अप्रैल 2026: ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद खैनुरी गांंव की ग्राम प्रधान योगिता रावत पहली बार अपने गृह क्षेत्र में पहुंची। शनिवार को जैसे ही उनका काफिला चमाेली बाजार में पहुंचा, तो वहां जनप्रतिनि​धियों और आम लोगों का तांता लग गया। चाड़े से लेकर मुख्य बाजार तक रोड शो का आयोजन भी किया गया।

जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। इससे पूर्व देहरादून से आते वक्त देवप्रयाग, श्रीनगर गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, गौचर, कर्णप्रयाग, लंगासू, नंदप्रयाग और चमोली बाजार के साथ ही वि​भिन्न छोटे कस्बों में भी प्रदेश अध्यक्ष का लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

एक जनसभा को संबोधित करते हुए योगिता रावत ने कहा कि गांवों का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, रोजगार के अवसर बढ़ाने और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर प्रधान संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष सुभागा देवी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नयन सिंह कुंवर समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और उन्होंने संगठन के प्रति अपना समर्थन भी व्यक्त किया। रविवार को भी क्षेत्र में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!