रुद्रप्रयाग: गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने ली दिशा की बैठक, अ​धिकारियों को दिए निर्देश–

by | Jan 16, 2024 | राजकाज, रूद्रप्रयाग | 0 comments

जिला​धिकारी सौरभ गहरवार ने कहा निर्देशों के तहत विकास कार्यों को गुणवत्ता व समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा–

रुद्रप्रयाग: गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक ली। उन्होंने विभागवार विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। निर्देश दिए कि अ​धिकारी संबं​धित योजनाओं को आपसी समन्वय के साथ गुणवत्ता व निर्धारित समय में पूरा करें। विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में सांसद तीरथ सिंह रावत ने सड़क निर्माणदायी संस्था पीएमजीएसवाई, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, समाज कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास, कृषि, एनआरएलएम आदि विभागों की विभागवार समीक्षा की।

उन्होंने सड़क निर्माणदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माणाधीन सड़कों एवं पुलों के कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग को निर्देश दिए हैं कि नरकोटा व पपड़ासू के समीप बन रहे पुलों का कार्य धीमी गति से कार्य को तेजी से करने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि संबंधित एजेंसी एवं ठेेकेदार द्वारा तत्परता से कार्य नहीं किया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता न बरती जाए।

उन्होंने अधिशासी अभियंता पेयजल निगम को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत द्वितीय फेज के कार्यों की प्रगति समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम व जल संस्थान को निर्देश दिए हैं कि द्वितीय फेज में जो भी गावं आच्छादित नहीं हुए हैं उन गांवों को पेयजल से आच्छादित करना सुनिश्चित करे तथा पाइप लाइनों को ठीक तरह से अंडर ग्राउंड करने के निर्देश दिए। महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना की समीक्षा के दौरान 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराते हुए कार्य करने वाले व्यक्तियों का समय से भुगतान करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने कहा कि बैठक के दौरान उनके द्वारा जो भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं उनका संबंधित विभागीय अधिकारियों से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ नरेश कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह, जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर सिंह पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवान, परियोजना निदेशक विमल कुमार, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, पुलिस उपाधीक्षक विमल रावत, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रवेंद्र कुमार बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्र सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी-कर्मचारी व जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...

चमोली: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का मंच–

नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...

चमोली: शराब की दुकान में हंगामा करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी–

न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...
error: Content is protected !!