चमोली: देवलधार में अवैध शराब के विरोध में महिलाओं ने खोला मोर्चा–

by | Jan 23, 2024 | चमोली, समस्या | 0 comments

पुलिस प्रशासन से की क्षेत्र में शराब के विरोध में छापेमारी करने की मांग, कहा-चाय से लेकर राशन की दुकानों में हो रही शराब की बिक्री–

गोपेश्वर: मंडल घाटी के देवलधार में चाय से लेकर राशन की दुकानों में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री हो रही है। इस ओर न तो आबकारी विभाग की कार्रवाई हो रही है और ना ही पुलिस प्रशासन की। जिससे शराब का कारोबार खूब चल रहा है।

मंगलवार को क्षेत्र की महिलाओं ने गोपेश्वर थाने में आकर पुलिस को इसकी सूचना दी। कहा कि शराब के अवैध कारोबार से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। थानाध्यक्ष राजेंद्र रौतेला ने जल्द क्षेत्र में अवैध शराब के विरोध में छापेमारी करने का आश्वासन दिया है। महिलाओं ने थाने में दिए ज्ञापन में कहा कि क्षेत्र में अवैध अंग्रेजी शराब का अत्य​धिक बोलबाला हो गया है। चाय से लेकर राशन की दुकानों में अवैध रुप से अंग्रेजी शराब की बिक्री की जा रही है। पुलिस और आबकारी विभाग की ओर से कोई कार्रवाई न होने से अवैध शराब का कारोबार फलफूल रहा है। महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र के युवा नशे के ​शिकार हो रहे हैं। इससे क्षेत्र का माहौल भी खराब हो रहा है।

Latest News

पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...

चमोली: गृह सचिव शैलेश बगौली ने किया कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण–

डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री पर दिया विशेष जोर, पदम विभू​षित चंडी प्रसाद भट्ट से की मुलाकात...

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन मेला, किसानों को मिली आधुनिक जानकारी–

कार्यशाला में किसानों, छात्र-छात्राओं और कृ​षि से जुड़े लोगों को दी आधुनिक कृ​षि उपकरणों की...

चमोली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, तीन घायल–

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम, देहरादून से देवाल जा रहे थे कार सवार...

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...

चमोली: बदरीनाथ पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढा श्रद्धालु का लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग–

मित्रता, सेवा और सुरक्षा” का सजीव उदाहरण पेश कर रही बदरीनाथ पुलिस, भावुक यात्री ने किया सैल्यूट...

चमोली: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी चचेरे भाई को 20 वर्ष का कठोर कारावास–

चमोली जिला न्यायालय में विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सुनाया फैसला, पीड़िता को तीन लाख प्रतिकर...

चमोली: ज्योतिर्मठ में भूधंंसाव के तीन साल बाद शुरू हुआ क्षतिग्रस्त भवनों का ध्वस्तीकरण–

जनवरी 2023 में हुआ था भू-धंसाव, सैकड़ों भवन हो गए थे असुर​क्षित, एसडीएम के निर्देश पर ध्वस्तीकरण...

चमाेली: बमोथ गांव में पेयजल समस्या पर ग्रामीणों ने घेरा जल निगम के अधिकारी–

लंबे समय से पेयजल किल्लत झेल रहे ग्रामीण, ​शिकायत पर नहीं हो रही थी कोई कार्रवाई-- कर्णप्रयाग, 28 मई...
error: Content is protected !!