सौगात:अगस्त्यमुनि का शरदोत्सव मेला होगा सरकारी मेला, अस्पताल में आएंगे विशेषज्ञ डॉक्टर–

by | Jan 29, 2024 | राजकाज, रूद्रप्रयाग | 0 comments

अगस्त्यमुनि में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लगाई घोषणाओं की झड़ी, सड़कों की सौगात दी–

अगस्त्यमुनि: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अगस्त्यमुनि में नारी श​क्ति वंदन महोत्सव के तहत आयोजित ब्वै, ब्वारी, नौनीको​थिग में घोषणाओं की झड़ी लगा दी। मुख्यमंत्री ने 467.76 करोड़ की योजनाओं का ​शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अगस्त्यमुनि में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले शरदोत्सव मेले को राजकीय मेला घो​षित करने, अगस्त्यमुनि सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती करने के साथ ही कई अन्य घोषणाएं की।

मुख्यमंत्री ने गौरीकुंड​स्थित गौरी माई मंदिर का सौंदर्यीकरण करने, दशज्यूला क्षेत्र के जागतोली में मिनी स्टेडियम का निर्माण, छेनागाड़ पेयजल योजना का निर्माण, राजकीय पॉलीटे​​​क्निकचोपता के भवन का निर्माण, अगस्त्यमुनि खेल मैदान से चाका तक पुल का निर्माण, लमगौंडी-देवलीभ​णिग्राम-तिनसोली मोटर मार्ग का नाम शहीद हवलदार देवेंद्र सिंह राणा के नाम पर किए जाने,

भीरी-मक्कू मोटर मार्ग से परकंडी-सिरवा तक दो किमी मार्ग की प्रथम चरण की स्वीकृति और गुप्तकाशी-जाखधार-त्यूड़ी मोटर मार्ग से देवर मोटर मार्ग का सुधारीकरण व डामरीकरण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने दो किमी तक रोड शो किया जिसमें पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ महिलाओं ने सांस्कृतिक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...

चमोली: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का मंच–

नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...

चमोली: शराब की दुकान में हंगामा करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी–

न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...
error: Content is protected !!