चमोली: कालेश्वर में भोटिया जनजाति को भी मिले भूमि का मालिकाना हक–

by | Feb 2, 2024 | चमोली, मुद्दा | 0 comments

जिला​धिकारी से मिले भोटिया जनजाति के ग्रामीण, कहा राजस्व विभाग की जांच आख्या में गांव का विवरण नहीं–

गोपेश्वर: भोटिया जनजाति के ग्रामीणों ने कालेश्वर में निवासरत जनजाति के परिवारों को भी संबं​धित भूमि का मालिकाना हक देने के लिए भूमि के सर्वेक्षण की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि मालिकाना हक दिलाने के लिए राजस्व विभाग की जांच आख्या में उनके गांव का विवरण नहीं है, जिससे वे मालिकाना हक मिलने से वंचित रह जाएंगे। शुक्रवार को ग्रामीणों ने जिला​धिकारी को भी ज्ञापन सौंपा है।

देवेंद्र पल्लव, बलवीर सिंह, चंद्र सिंह, डबल सिंह, जमन सिंह, रणजीत सिंह, सचिन, हिमांशु व आनंद सिंह आदि ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप जिलाधिकारी कार्यालय से सभी तहसीलों से इस संबंध में जांच आख्या प्रस्तुत करने का आदेश दिया था। लेकिन राजस्व उपनिरीक्षक ने उनके गांव की सर्वे रिपोर्ट प्रेषित नहीं की। जिससे तहसील की जांच आख्या रिपोर्ट में उनके गांव का कोई विवरण नहीं है। इससे लोग निराश हो गए हैं।

यदि इस बार कालेश्वर के भोटिया जनजाति के 34 परिवार वंचित रह जाते हैं तो फिर कभी उन्हें इस भूमि का मालिकाना हक नहीं मिल पाएगा। कहा कि वे करीब सात पीढि़यों से यहां पर स्थाई तौर से निवास कर रहे हैं, यहां उनके पक्के मकान, गौशालाएं, खेती बाड़ी है, साथ ही ऊनी वस्त्रों का रोजगार भी करते हैं। लेकिन सभी भूमिहीन हैं। उन्होंने डीएम से मांग की है कि भोटिया जनजाति के शीतकालीन प्रवास कालेश्वर में मालिकाना हक दिलाने के लिए तहसील को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाए।

Latest News

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले अपने पेतृक गांव लौट सकेंगे देश के प्रथम गांव के ग्रामीण–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने बनाई व्यवस्था, होटल व्यवसायियों को भी...

चमोली: भव्य बनेगा बंड भूमियाल देवता का मंदिर, जनप्रतिनि​धियों और ग्रामीणों ने किया मंथन–

आगामी मां नंंदा की लोकजात यात्रा को लेकर भी हुई चर्चा, गांव-गांव में होगा बैठक का आयोजन-- पीपलकोटी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग में रात को डायवर्ट रहेगा यातायात, रातभर चलेगा हाईवे पर सुधारीकरण कार्य–

20 अप्रैल तक नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से चलेंगे रात को वाहन, पढ़ें पूरी खबर-- गोपेश्वर, 12...

चमोली: चमोली जनपद में प्रधान संगठन के कार्यकारी का हुआ विस्तार, उमेश खंडूड़ी बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष–

ग्राम प्रधान महावीर सिंह रावत को बनाया जिला प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत-- गोपेश्वर...

आस्था: अंतिम चरण में पहुंची माता अनसूया की दिवारा यात्रा, कोट महादेव मंदिर में पहुंची डोली–

खल्ला गांव की माता अनसूया की रथ डाेली यात्रा देवलधार ज्वाला मंदिर से खल्ला गांव पहुंची, फूल मालाओं...

चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया...

खुशी: ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत का जगह-जगह हुआ फूल मालाओं से स्वागत–

प्रदेश अध्यक्ष योगिता ने कहा, गांवों का सर्वोच्च विकास रहेगी प्राथमिकता, गांवों में होगा बुनियादी...

चमोली: राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूरा के प्रधानाध्यापक नरेंद्र चौहान को दी विदाई–

विद्यालय के विकास, ​शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण रहा...

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...
error: Content is protected !!