चमोली: न्यायालय ने महिलाओं को कोर्ट उठने तक खड़े रहने की दी सजा–

by | Feb 3, 2024 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

मारपीट के मामले में की न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सुनवाई, महिलाओं ने कहा हमारे छोटे-छोटे बच्चे हैं, सजा माफ कर दो..

थराली(चमोली): पटवारी क्षेत्र पंती, नारायणबगड़ के लेगुना गांव में मारपीट के मामले में न्यायालय ने तीन महिलाओं को न्यायालय के उठने तक कोर्ट में खड़े रहने की सजा से दंडित किया। साथ ही एक-एक हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है। न्यायालय ने कहा कि ​अर्थदंड जमा न करने पर दो-दो माह का कठोर कारावास भुगतना होगा। लेगुनागाव के मोहन सिंह ने वर्ष 2021 के अगस्त माह में न्यायालय में एक परिवाद दायर किया था, जिसमें उन्होंने गांव की महिलाओं पर उनके व परिवार के साथ मारपीट का मामला दर्ज किया। उन्होंने कहा कि उनके साथ कई बार मारपीट की गई, रंजिश के तहत पत्थरों से मारा गया।

क्षेत्रीय पटवारी के पास रिपोर्ट दर्ज की गई, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके बाद न्यायालय की शरण ली है। न्यायालय ने मामले में मारपीट के प्रकरण में अभियुक्तगण कमला देवी, नीमा देवी व कमला देवी को दोषसिद्ध पाया। इसके पश्चात सजा के प्रश्न पर न्यायालय ने महिला अभियुक्तगण के पक्ष को भी सुना। महिलाओं ने कहा कि वे महिला हैं, उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं। घर के सभी आवश्यक कार्य व जिम्मेदारी उनके ऊपर है। यह पहली गलती है, भविष्य में इस प्रकार की गलती दोहराई नहीं जाएगी।

जिस पर न्यायिक मजिस्ट्रेट ने न्यायालय के उठने तक महिलाओं को न्यायालय में खड़ा रखकर सजा दी। साथ ही एक-एक हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया। अर्थदंड जमा न करने पर दो-दो माह का कठोर कारावास की सजा भुगतनी होगी।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!