नेक काम के लिए मिला सम्मान: नंदप्रयाग नगर पंचायत के सोनला गांव के कुलदीप सजवाण हुए सम्मानित–

by | Feb 4, 2024 | चमोली, सम्मान | 0 comments

अपर पुलिस महानिदेशक अपराध व कानून व्यवस्था एपी अंशुमान ने किया सम्मानित, हमेशा दूसरों के लिए जीते हैं कुलदीप–

गोपेश्वर। अपने लिए जीयें तो क्या जीयें, ऐ दिल तू जी जमाने के लिए। ये पं​क्तियां नगर पंचायत नंदप्रयाग के सोनला गांव निवासी कुलदीप सजवाण पर फिट बैठती हैं। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले सोनला के कुलदीप सजवाण को अपर पुलिस महानिदेशक अपराध व कानून व्यवस्था एपी अंशुमान ने प्रशस्ति पत्र और दस हजार रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

कुलदीप कई जगहों पर वाहन दुर्घटना व अन्य किसी भी दुर्घटना में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाते हैं। किसी भी दुर्घटना में घायल हुए लोगों की मदद के लिए हरदम आगे रहते हैं। सरकारी तंत्र ने नेक आदमी की पहचान की और देहरादून में अपर पुलिस महानिदेशक अपराध व कानून व्यवस्था एपी अंशुमान ने उन्हें सम्मानित ढंग से प्रश​स्ति पत्र और नगद पुरस्कार सौंपा।

कुलदीप ने बताया कि उन्हें दूसरों की सहायता करने में सुकून का अनुभव होता है। वे कहीं भी किसी भी परि​स्थिति में हों, लेकिन दुर्घटना होने पर मदद के लिए दौड़पड़ते हैं। मंगरोली गांव के पूर्व ग्राम प्रधान सामाजिक कार्यकर्ता तेजवीर कंडेरी भी ऐसी ही स​ख्सियत हैं। वे भी दूसरों की मदद के लिए दौड़पड़ते हैं। पूर्व में दैवी आपदा हो चाहे कोई वाहन दुर्घटना, वे दूसरों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। तेजवीर कंडेरी का कहना है कि कुलदीप सजवाण हमेशा से ही दूसरों की मदद करते हैं। वाहन दुर्घटना होने पर वे निस्वार्थ भाव से घायलों की सहायता के लिए पहुंच जाते हैं। उनके सम्मानित होने पर क्षेत्र के लोगों को उनपर गर्व की अनुभूति हो रही है।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!