चमोली: जीएमवीएन में ठेकेदारी प्रथा का कर्मचारियों ने किया विरोध–

by | Feb 9, 2024 | आंदोलन, चमोली, बैठक | 0 comments

भाजपा पदा​धिकारी भी आए कर्मचारियों के समर्थन में, कर्मचारियों ने सांकेतिक प्रदर्शन भी किया–

गोपेश्वर (चमोली): गढ़वाल मंडल विकास निगम में ठेकेदारी प्रथा का कर्मचारियों ने विरोध किया है। संयुक्त कर्मचारी महासंघ गढ़वाल-कुमाऊं से जुड़े कर्मचारियों ने शुक्रवार को मुख्य बाजार में ​स्थित निगम के गेस्ट हाउस में सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए इस निर्णय को वापस लेने की मांग की। चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ने आउटसोर्स पर कर्मचारियों की तैनाती का निर्णय वापस नहीं लिया तो आंदोलन किया जाएगा। इधर, भाजपा कुछ पदा​धिकारियों ने जीएमवीएन कर्मचारियों की मांग का समर्थन किया है। भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष तारेंद्र थपलियाल और सांसद प्रतिनिधि अयोध्या हटवाल ने कहा कि जीएमवीएन में सालों से संविदा पर तैनात कर्मचारियों को नियमित किया जाए।

जीएमवीएन में ठेकेदारी प्रथा का कर्मचारियों ने किया विरोध-

संयुक्त कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष श्यामलाल सेंजवाल ने कहा कि सरकार ने हाल ही में निगम की इकाइयों में विभिन्न कर्मचारियों को वाह्य आउटसोर्स कंपनी के माध्यम से रखने का निर्णय लिया है। जिसमें विभिन्न पदों पर 98 कर्मचारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी गई है। उन्होंने इसका घोर विरोध करते हुए कहा कि ठेकेदार के माध्यम से कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की जानी चाहिए।


आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की तैनाती के विरोध में बैठक करते जीएमवीएन कर्मचारी-

नियुक्ति की जो प्रक्रिया पूर्व में रही है उसी के अनुसार किया जाना चाहिए। कर्मचारियों ने एक स्वर में निगम में सालों से संविदा पर तैनात कर्मचारियों को नियमित किए जाने की मांग उठाई। कर्मचारियों ने सातवां वेतनमान का लाभ दिए जाने की मांग भी उठाई। इस अवसर पर संयुक्त कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव विजय पुरोहित, उपाध्यक्ष अनिल जोशियाल, प्रदीप शाह, नवल सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह, आशाराम, बलवीर झिंक्वाण, भजन रावत, राजपाल पंवार, जगमोहन रावत मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!