चमोली: बाल​खिला नदी किनारे गैर पुल के समीप न करें कूड़े का निस्तारण, फैल रही दुर्गंध–

by | Feb 12, 2024 | चमोली, मुद्दा | 0 comments

जिला​धिकारी हिमांशु खुराना से मिले परेशान ग्रामीण, कहा कूड़े से मैली हो रही बाल​खिला नदी–

गोपेश्वर: गैरपुल के समीप कूड़ा निस्तारण पर समीपवर्ती गांवों के ग्रामीणों ने एतराज जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि कूड़े से क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। कुछ महिनों के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से कूड़े का निस्तारण चमोली में किया जा रहा था, लेकिन अब फिर से गैरपुल के पास कूड़ा डाला जा रहा है। कूड़े पर आग लगाने से क्षेत्र के कठूड़, गैर, टंगसा, गैरपुल, बमियाला, पीपलखाना, दोगड़ी, कांडई, सिरों, सिणजी गांव में दुर्गंध फैल रही है। साथ ही वहां से बह रही बालखिला नदी भी दूषित हो रही है।

ग्राम प्रधान कठूड़ लक्ष्मण सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सुनीलनाथन बिष्ट, मुकेश नेगी, भरत सिंह, जयपाल सिंह, रेखा, गंगा, पार्वती, प्रताप लाल, बलवंत सिंह बिष्ट, मनोरी लाल, किशन लाल, भगत राम, राम प्रसाद आदि ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि नगर पालिका की ओर से कई वर्षों से गैर पुल के समीप नगर के कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। इससे

कहा कि तीन माह पूर्व प्रशासन की ओर से पालिका को कूड़े का निस्तारण चमोली में निर्मित प्लांट में करने के निर्देश दिए थे। यहां कुछ समय के लिए कूड़ा डाला गया, लेकिन अब फिर से गैर पुल के समीप ही कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। कई बार ग्रामीणों के विरोध के बावजूद भी कूड़ा डाला जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।

Latest News

आस्था: बदरीनाथ धाम में सजा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का दरवार, हनुमान कथा होगी–

अराइवल प्लाजा परिसर में सजा दरवार, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे बदरीनाथ धाम-- बदरीनाथ, 26...

चमोली: वना​ग्नि प्रबंधन की समीक्षा बैठक में वन संरक्षक डॉ. विनय भार्गव ने दिए संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त के निर्देश–

वन संरक्षक एवं नोडल फायर ने ली वन अधिकारियों की बैठक, दिवंगत फायर वॉचर को दी श्रद्धांजलि-- गोपेश्वर...

सड़क पर फूट पड़ा तीन गांवों के ग्रामीणों का गुस्सा, जीआईसीचौनघाट में विज्ञान संकाय शुरु करने की उठाई मांग–

विज्ञान विषय शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलित हैं ग्रामीण, बेमियादी अनशन किया शुरू-- नंदानगर, 25 मई...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन बहाली को भरी हुंकार, कहा, 60 साल की सेवा के बाद भी पेंशन क्यों नहीं–

ढोल-दमाऊं के साथ सड़कों पर उतरे हजारों ​शिक्षक, पुरानी पेंशन को बताया अपना हक-- कर्णप्रयाग: पुरानी...

चमाेली: सरकारी विद्यालयों में घट रही छात्र संख्या, चमोली में 15 प्राथमिक विद्यालय हो गए बंद–

नौ साल में 13 हजार और एक साल में 3500 छात्र हुए कम, ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल सबसे ज्यादा...

चमोली: फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ावना​ग्नि का हादसा–

एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर के समीप जंगल में लगी आग पर पाया काबू...

चमोली: लाखों में पहुंच रही तीर्थयात्री, पेट्रोल पंपों पर तेल समाप्त, तीर्थयात्री और स्थानीय लोग परेशान–

यात्रा मार्ग पर ​स्थित पेट्रोल पंप होने लगे खाली, कई जगहों पर पंपों में लगे तेल समाप्त के बोर्ड...

जय बदरीविशाल: बदरीनाथ नगर पंचायत को मिली अत्याधुनिक हाईटेक एंबुलेंस, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने वर्चुअल माध्यम से किया एंबुलेंस का शुभारंंभ, डीप फ्रीजर मोर्चरी कंपार्टमेंट...

चमोली: केंद्रीय गृह सचिव ने वाइब्रेंट विलेज और धार्मिक पर्यटन विकास पर दिया जोर–

रुद्रनाथ ट्रैक को विकसित करने और स्थानीय लोगों की आर्थिकी मजबूत करने पर रहा फाेकस-- गोपेश्वर, 23 मई...
error: Content is protected !!