रुद्रप्रयाग: जनता मिलन कार्यक्रम में आई 33 ​शिकायतें, 16 ​शिकायतों का हुआ निस्तारण–

by | Feb 12, 2024 | प्रशासन, रूद्रप्रयाग | 0 comments

प्रत्येक सोमवार को जिला​धिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में आयोजित हो रहा जन संवाद कार्यक्रम–

रुद्रप्रयाग: जिला​धिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम/जन संवाद आयोजित किया गया। वि​भिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं उठाई। कार्यक्रम में 33 ​शिकायतें दर्ज हुई, जिसमें से 16 ​शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष समस्याओं के निस्तारण के लिए डीएम ने संबं​धित अ​धिकारियों को निर्देश दिए हैं। जयकंडी के ग्रामीणों ने कहा कि बरसात में सड़क का पानी और मलबा खेतों सहित घरों में घुस जाता है, विभागीय अ​धिकारियों से ​शिकायत करने पर भी पक्की नाली का निर्माण नहीं हुआ, अमसारी गांव के दयाराम भट्ट ने मुख्य बाजार में होटल के पीछे खाली पड़ी जमीन पर चिल्ड्रन पार्क निर्माण की मांग की। रौठिया गांव के गिरीश सिंह ने 2019 से 2023 के बीच विकास कार्यों की जांच आख्या मांगी, जबकि अमसारी गांव के रघुवर कुमार ने ​बेलणी व तिलणी नदी के समीप पैतृक भूमि आवंटन के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। अमसारी गांव की गुलाबी देवी ने वार्ड एक में नाली न बनने से फैल रही गंदगी की समस्या उठाई। बोरा गांव की लीला देवी ने पेयजल की समस्या बताई। फलासी के पंचम सिंह ने चोपता-फलासी सड़क का निर्माण पूर्ण होने के बाद भी मुआवजा न मिलने की समस्या रखी। इसके अलावा भी ग्रामीणों ने समस्या रखी।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि जनता मिलन कार्यक्रम में जो भी शिकायतें व समस्याएं दर्ज हो रही हैं उनका निराकरण समयबद्धता के साथ त्वरित गति से करना सुनिश्चत करें। इसमें किसी भी दशा में कोई विलंब न किया जाए।उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिन समस्याओं पर स्थलीय निरीक्षण एवं मौका मुआवना किया जाना है उसमें संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित की गई तिथि के अनुसार स्थलीय निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जानकारी से जिला कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिन शिकायतों का निस्तारण एवं जो भी कार्यवाही की गई है इसकी जानकारी जिला कार्यालय एवं संबंधित शिकायतकर्ता को अनिवार्य रूप से अवगत करवाया जाए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जन समर्पण पोर्टल का भी प्रस्तुतिकरण भी किया गया जिसमें तहसील दिवसों एवं जनता मिलन एवं अन्य पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण एवं की गई कार्यवाही के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को जानकारी उपलब्ध कराई गई।

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एल-1 एवं एल-2 के स्तर पर जो भी शिकायतें लंबित हैं उनका निस्तारण तत्परता से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में एल-1 पर 175 तथा एल-2 पर 45 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित हैं। जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी शीघ्रता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसमें किसी भी प्रकार की कोई ढिलाई न बरती जाए।

Latest News

हादसा: तोताघाटी के पास दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, एक घायल सुरक्षित, महिला लापता–

ऋ​षिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी में गहरी खाई में जा गिरा वाहन, रेस्क्यू जारी...

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा हेतु एलपीजी आपूर्ति 100 प्रतिशत बनाए रखने का किया अनुरोध–

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री सेे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी ने की भेंट, कई...

चमोली: हिमालय क्षेत्र में ​स्थित हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने में जुटे भारतीय सेना के जवान व सेवादार–

हर साल यात्रा शुरू होने से एक माह पहले शुरू हो जाता है आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम-- जोशीमठ, 27...

जिम्मेदारी: प्रो. ​शिवेंद्र कुमार कश्यप गाेविंद बल्लभ पंत कृ​षि विवि पंतनगर के कुलपति नियुक्त–

राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने किया कुलपति की नियु​क्ति, प्रसिद्ध...

चमोली: नशे में वाहन चलाने पर पुलिस ने कार की सीज, पुलिस का चेकिंग अ​भियान जारी–

रुद्रप्रयाग जनपद का था चालक, पुलिस ने रोका तो नशे में चला रहा था वाहन, गिरफ्त में लिया युवक...

चमोली: नशे में वाहन चलाने पर पुलिस ने कार की सीज, पुलिस का चेकिंग अ​भियान जारी–

रुद्रप्रयाग जनपद का था चालक, पुलिस ने रोका तो नशे में चला रहा था वाहन, गिरफ्त में लिया युवक...

दुखद: केदारनाथ पैदल मार्ग पर खच्चर की लात से चालक घायल, हायर सेंटर रेफर–

आपदा मित्र की टीम ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, ​स्थिति गंभीर-- गौरीकुंड, 27...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने कहा, नीती घाटी में तमक नाले में झील से कोई खतरा नहीं–

आज से खनन अपशिष्ट हटाने का कार्य होगा शुरू, शीघ्र सामान्य होगा नदी का बहाव चमोली। जिला​धिकारी गौरव...

जय केदार: व्यवस्थित और सुगमता से श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के कर रहे हैं दर्शन: आशा नौटियाल–

केदारनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पांच दिन में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, कहा...
error: Content is protected !!