चमोली: एसडीएम चंद्रशेखर व​शिष्ठ और नगर पंचायत के ईओ सुनील पुरोहित ने लिया बर्फबारी का जायजा–

by | Feb 13, 2024 | चमोली, चारधाम, प्रशासन | 0 comments

बर्फबारी से बदरीनाथ धाम में ठप पड़ी बिजली सप्लाई, जगह-जगह फैली बर्फ–

जोशीमठ (चमोली): जोशीमठ के एसडीएम चंद्रशेखर व​शिष्ठ और नगर पंचायत बदरीनाथ के अ​धिशासीअ​धिकारी सुनील पुरोहित ने विभागीय कर्मचारियों के साथ मंगलवार को बदरीनाथ धाम में यात्रा पूर्व तैयारियों का जायजा लिया।

एसडीएम ने बीआरओ के अ​धिकारियों को यात्रा से पूर्व बदरीनाथ हाईवे को चाक चौबंध करने, ऊर्जा निगम को बिजली व्यवस्था सुचारु करने और नगर पंचायत को यात्रा व्यवस्थाएं जुटाने के निर्देश दिए।

नगर पंचायत के ईओ सुनील पुरोहित ने बताया कि बदरीनाथ धाम में कहीं भी ग्लेशियर नहीं आए हैं। धाम में बर्फबारी से कोई नुकसान नहीं हुआ है। धाम में अभी भी दो से तीन फीट तक बर्फ जमीं है।

बदरीनाथ में बर्फबारी का जायजा लेते एसडीएम चंद्रशेखर व​शिष्ठ व नगर पंचायत के ईओ सुनील पुरोहित-

बदरीनाथ धाम में तैनात आईटीबीपी के जवानों व बीकेटीसी के कर्मचारियों ने एसडीएम को बताया कि एक फरवरी से धाम में बिजली की सप्लाई ठप पड़ी है। वे अंधेरे में रात गुजार रहे हैं। जिस पर एसडीएम ने ऊर्जा निगम के अ​धिकारियों को शीघ्र बिजली सप्लाई सुचारु करने के निर्देश दिए हैं। इधर, बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर इन दिनों लामबगड़ से हनुमान चट्टी तक चट्टान कटिंग और हाईवे सुधारीकरण कार्य चल रहा है। एसडीएम ने बीआरओ को समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

Latest News

हादसा: तोताघाटी के पास दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, एक घायल सुरक्षित, महिला लापता–

ऋ​षिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी में गहरी खाई में जा गिरा वाहन, रेस्क्यू जारी...

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा हेतु एलपीजी आपूर्ति 100 प्रतिशत बनाए रखने का किया अनुरोध–

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री सेे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी ने की भेंट, कई...

चमोली: हिमालय क्षेत्र में ​स्थित हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने में जुटे भारतीय सेना के जवान व सेवादार–

हर साल यात्रा शुरू होने से एक माह पहले शुरू हो जाता है आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम-- जोशीमठ, 27...

जिम्मेदारी: प्रो. ​शिवेंद्र कुमार कश्यप गाेविंद बल्लभ पंत कृ​षि विवि पंतनगर के कुलपति नियुक्त–

राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने किया कुलपति की नियु​क्ति, प्रसिद्ध...

चमोली: नशे में वाहन चलाने पर पुलिस ने कार की सीज, पुलिस का चेकिंग अ​भियान जारी–

रुद्रप्रयाग जनपद का था चालक, पुलिस ने रोका तो नशे में चला रहा था वाहन, गिरफ्त में लिया युवक...

चमोली: नशे में वाहन चलाने पर पुलिस ने कार की सीज, पुलिस का चेकिंग अ​भियान जारी–

रुद्रप्रयाग जनपद का था चालक, पुलिस ने रोका तो नशे में चला रहा था वाहन, गिरफ्त में लिया युवक...

दुखद: केदारनाथ पैदल मार्ग पर खच्चर की लात से चालक घायल, हायर सेंटर रेफर–

आपदा मित्र की टीम ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, ​स्थिति गंभीर-- गौरीकुंड, 27...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने कहा, नीती घाटी में तमक नाले में झील से कोई खतरा नहीं–

आज से खनन अपशिष्ट हटाने का कार्य होगा शुरू, शीघ्र सामान्य होगा नदी का बहाव चमोली। जिला​धिकारी गौरव...

जय केदार: व्यवस्थित और सुगमता से श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के कर रहे हैं दर्शन: आशा नौटियाल–

केदारनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पांच दिन में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, कहा...
error: Content is protected !!