चमोली: रोमांचक मुकाबले में पीजी कॉलेज की टीम को हराकर प्रशासन ने जीता मतदाता जागरुकता क्रिकेट मैच–

by | Feb 18, 2024 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

जिला जज, सीडीओ सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने बॉल और बल्ले से दिखाया दमखम, सेल्फी भी ली–

गोपेश्वर (चमोली): रविवार को मतदाता जागरुकताअ​भियान के तहत पुलिस मैदान गोपेश्वर में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रशासन, न्यायालय इलेवन, पीजी काॅलेज और पत्रकार इलेवन की टीम ने प्रतिभाग किया। पीजी कॉलेज गोपेश्वर की टीम को हराकर प्रशासन की टीम ने प्रतियोगिता अपने नाम की। खेेल विभाग की ओर से यह आयोजन करवाया गया। प्रशासन ने महाविद्यालय गोपेश्वर की टीम को 52 रनों से हराया।


पत्रकार इलेवन की टीम प्रशासनिक अ​धिकारियों के साथ-

स्वीप कार्यक्रम के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। पहला मैच जिला प्रशासन व जिला न्यायालय एकादश के बीच हुआ। न्यायालय की टीम से जिला जज धर्म सिंह जबकि प्रशासन की टीम से सीडीओ अभिनव शाह, जिला शिक्षाधिकारी कुलदीप गैरोला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। प्रशासन ने 58 रन से मैच जीत लिया। दूसरा मैच महाविद्यालय गोपेश्वर व पत्रकार इलेवन के बीच हुआ।

बॉल पर शॉट मारते ​खिलाड़ी-

जिसमें महाविद्यालय की टीम विजेता रही। फाइनल मुकाबले में प्रशासन की टीम ने महाविद्यालय को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता व उवपविजेता टीम को स्वीप के नोडल अधिकारी अभिनव शाह ने पुरस्कृत किया। आयोजन स्थल पर मतदाता जागरुकता को लेकर सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था, जिसमें अधिकारियों से लेकर युवाओं ने खूब सेल्फी ली। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर सहित कई अ​धिकारी थे।

Latest News

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
error: Content is protected !!