चमोली: नाबालिग को भगाने व दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार–

by | Feb 20, 2024 | कार्रवाई, दुष्कर्म | 0 comments

पुलिस ने की कार्रवाई, युवक को गिरफ्तार किया, पीड़िता के पिता ने थाने में दी थी तहरीर–

पोखरी (चमोली): नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पोखरी थाने में सोमवार को एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि उसकी नाबालिग बेटी को एक युवक बहला फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज आरोपी युवक की तलाश शुरू की। सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने कुछ देर बाद ही युवक को पकड़ लिया और उसके पास से नाबालिग को बरामद कर लिया।

पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने मुकदमें में दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट की बढोतरी करते हुए आरोपी मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रशांत बिष्ट, महिला कांस्टेबल निशा पांडे व कांस्टेबल नितीश कुमार शामिल रहे।

इधर गोपेश्वर में भी नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को एक महिला ने गोपेश्वर थाने में तहरीर दी कि उसकी नाबालिग पुत्री से एक युवक ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी पदमेंद्र सिंह को गैर टंगसा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

Latest News

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...
error: Content is protected !!