जय हिंद: केंद्रीय अर्थ मंत्री किरेन रिजिजू ने मौसम डॉप्लर रडार जनता को किया समर्पित–

by | Feb 23, 2024 | पौड़ी, ब्रेकिंग | 0 comments

किरेन रिजिजू ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को विज्ञान क्षेत्र में मिली अभूतपूर्व पहचान–

लैंसडौन: केंद्रीय अर्थ मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को लैंसडोन में डॉप्लर व्हेदर रडारा का लोकार्पण किया। इस दौरा किरेन रिजिजू ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी के विजन से देश ने विज्ञान के क्षेत्र में विश्व में अपनी पहचान बनाई है, आज देश की गिनती विश्व के ताकतवर देशों में होती है। उन्होंने कई जनपदों के मौसम की निगरानी के लिए लैंसडौन में स्थापित मौसम डॉप्लर रडार का रिबन काट कर व दीप प्रज्वालित कर लोकापर्ण किया। लोकार्पण समारोह का आयोजन टिप इन टॉप स्थित मौसम विभाग के नवनिर्मित कार्यालय परिसर में केंद्रीय मौसम विभाग दिल्ली व देहरादून द्वारा किया गया था।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अति​थि केंद्रीय अर्थ मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि इससे आपदा पूर्व अनुमान की सटीक जानकारी मिलेगी। इससे आने वाली आपदाओं में प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सोच देश व देशवासियों का विकास करना है।

सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि डॉप्लर रडार से आने वाली आपदाओं की सटीक जानकारी मिल सकेगी। इसका आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा। इस मौके पर मौसम विभाग के केंद्रीय महानिदेशक मृत्युजन्य मोहपत्र ने बताया की उत्तराखंड में यह तीसरा डॉप्लर व्हेदर रडार लगा है, संपूर्ण देश में अब तक 40 डॉप्लर रडार स्थापित कर लिए गए हैं।

इस मौके पर आपदा सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा, मौसम विभाग देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह रावत, क्षेत्रीय निदेशक चरणजीत सिंह, गढ़वाल राइफल्स के कमांडेंट ब्रिगेडियर वीएम चौधरी आदि मौजूद रहे। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह रावत ने बताया कि लैंसडौन में स्थापित हुए डॉप्लर रडार की क्षमता 100 किमी की एयर डिस्टेंस की है, जिससे बारिश, बादलों की गति, की तत्काल जानकारी मिल सकेगी।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!