आक्रोश: नंदानगर की बीडीसी बैठक में अ​धिकारियों के न आने पर सदस्यों ने किया हंगामा, प्रदर्शन–

by | Feb 29, 2024 | चमोली, बैठक | 0 comments

कहा- सीएचसी नंदानगर में एक्सरे मशीन तो है, पर टे​क्नि​शियन नहीं, ​शिक्षकों के बिना चल रहे विद्यालय, कई मुद्दे उठाए–

नंदानगर (चमोली): नंदानगर की बीडीसी बैठक हंगामेदार रही। बृहस्पतिवार को विकास खंड सभागार में आयोजित हुई बैठक में समाज कल्याण विभाग और पीएमजीएसवाई से अ​धिकारी न पहुंचने पर ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्याें ने बैठक में ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। बैठक में पीएमजीएसवाई के अ​धिशासीअ​भियंता ने अपने प्रतिनि​धि के तौर पर एक अ​धिकारी को भेजा था, लेकिन उनसे सदस्यों ने जब योजनाओं के बारे में पूछा तो वे बगलें झांकने लगे, जिस पर ब्लॉक प्रमुख भारती देवी फरस्वाण ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अ​धिकारियों के इस रवैये से ही विकास कार्य समय पर पूरे नहीं होते हैं।

बीडीसी बैठक में मौजूद ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य-

बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे ब्लॉक प्रमुख भारती देवी फरस्वाण की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक आयोजित हुई। कुछ अ​धिकारियों के मोजूद न होने पर ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि भविष्य में सक्षम अधिकारी ही बैठक में आएं। किसी कारण से प्रतिनिधि आते हैं तो पूरी जानकारी के साथ उपस्थित हों। सदस्यों ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है, कई विद्यालय शिक्षकविहीन हैं। इस पर बीईओ ने शासन से जल्द शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। कहा कि प्राथमिकता के आधार पर विद्यालयों में शिक्षक तैनात किए जाएंगे। बिजली बिलों का समय पर भुगतान होने के बावजूद कई बिलों में विलंब शुल्क आने की शिकायत की गई।

बैठक में बीडीसी सदस्य कंचन नेगी, क्षेत्र पंचायत संगठन के अध्यक्ष शोबन सिंह ज्येष्ठ उपप्रमुख अब्बल सिंह, कुरुड़ की प्रधान रेखा गौड़, पगना की प्रधान दीपा देवी, सेमा की प्रधान ऊमा रावत, बीडीसीरामणी सती देवी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Latest News

हादसा: तोताघाटी के पास दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, एक घायल सुरक्षित, महिला लापता–

ऋ​षिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी में गहरी खाई में जा गिरा वाहन, रेस्क्यू जारी...

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा हेतु एलपीजी आपूर्ति 100 प्रतिशत बनाए रखने का किया अनुरोध–

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री सेे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी ने की भेंट, कई...

चमोली: हिमालय क्षेत्र में ​स्थित हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने में जुटे भारतीय सेना के जवान व सेवादार–

हर साल यात्रा शुरू होने से एक माह पहले शुरू हो जाता है आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम-- जोशीमठ, 27...

जिम्मेदारी: प्रो. ​शिवेंद्र कुमार कश्यप गाेविंद बल्लभ पंत कृ​षि विवि पंतनगर के कुलपति नियुक्त–

राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने किया कुलपति की नियु​क्ति, प्रसिद्ध...

चमोली: नशे में वाहन चलाने पर पुलिस ने कार की सीज, पुलिस का चेकिंग अ​भियान जारी–

रुद्रप्रयाग जनपद का था चालक, पुलिस ने रोका तो नशे में चला रहा था वाहन, गिरफ्त में लिया युवक...

चमोली: नशे में वाहन चलाने पर पुलिस ने कार की सीज, पुलिस का चेकिंग अ​भियान जारी–

रुद्रप्रयाग जनपद का था चालक, पुलिस ने रोका तो नशे में चला रहा था वाहन, गिरफ्त में लिया युवक...

दुखद: केदारनाथ पैदल मार्ग पर खच्चर की लात से चालक घायल, हायर सेंटर रेफर–

आपदा मित्र की टीम ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, ​स्थिति गंभीर-- गौरीकुंड, 27...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने कहा, नीती घाटी में तमक नाले में झील से कोई खतरा नहीं–

आज से खनन अपशिष्ट हटाने का कार्य होगा शुरू, शीघ्र सामान्य होगा नदी का बहाव चमोली। जिला​धिकारी गौरव...

जय केदार: व्यवस्थित और सुगमता से श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के कर रहे हैं दर्शन: आशा नौटियाल–

केदारनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पांच दिन में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, कहा...
error: Content is protected !!