अजब-गजब: बदनाम हुआ गुलदार, युवती को ले गया था दिलदार–

by | Mar 4, 2024 | नैनीताल, ब्रेकिंग | 0 comments

चौबीस घंटे बाद हुई युवती की बरामदगी, वन विभाग को दी गई सूचना युवती को गुलदार ले गया, लेकिन मामला..

नैनीताल: पंगोट क्षेत्र के बगड़ तल्ला के तोला तोक की एक 22 साल की युवती को पुलिस ने 24 घंटे में एक होटल से बरामद कर लिया। युवती के परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी थी कि उसे गुलदार उठा ले गया है। जिसके बाद उसकी ढूंढखोज शुरू हो गई। जब छानबीन हुई तो युवती अपने प्रेमी के साथ एक होटल के कमरे से बरामद की गई। तब इस हैरतअंगेज खुलासे ने परिजनों औैर क्षेत्रवासियों को हैरत में डाल दिया।

दरअसल, इन दिनों नैनीताल क्षेत्र में गुलदार का आतंक बना हुआ है। नैनीताल से करीब 20 किमी दूर बगड़ तल्ला गांव की युवती घर नहीं लौटी तो परिजनों को आशंका हुई कि कहीं उसे गुलदार तो उठाकर नहीं ले गया। रात को ही परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। वन विभाग के 50 कर्मचारी, दो सौ से अ​धिक ग्रामीण, एसडीआरएफ और पुलिस के जवान, राजस्व विभाग की टीम युवती की ढूंढखोज में जंगल की खाक छानने लगी, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिल पाया। जब दूसरे दिन शाम को एक होटल में युवती के होने की सूचना मिली तो सबकी आंखें फटी की फटी रह गई। पुलिस टीम होटल में पहुंची तो युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Latest News

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!