चमोली: आग के हवाले की प्रधानाचार्य के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा की विज्ञप्ति–

by | Mar 13, 2024 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

​शिक्षक संघ के पदा​​धिकारियों ने कहा 82 फीसदी ​शिक्षकों को रखा गया है चयन प्रक्रिया से बाहर–

गोपेश्वर: राजकीय ​शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर प्रधानाचार्य के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा के विरोध में राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति की प्रतियां आग के हवाले की। बुधवार को खंड ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय परिसर में संघ के पदा​धिकारियों ने एक बैठक भी की। लोक सेवा आयोग द्वारा प्रधानाचार्य के 692 पदों पर विभागीय भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर दी है।

राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी, जनपदीय मंत्री प्रकाश सिंह चौहान ने कहा कि संगठन द्वारा लगातार शत प्रतिशत पदोन्नति की मांग की जाती रही है।मगर रिक्त पदों पर नियमानुसार पदोन्नति न स्क्रीनिंग टेस्ट के माध्यम से नियुक्ति के आदेश से शिक्षको में रोष व्याप्त है।इसमें एल टी संवर्ग के शिक्षको का बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है। वे लोग एक ही पद पर 20/25 साल से पड़े है और उनका प्रमोशन नहीं किया जा रहा है जबकि उन्हे प्रवक्ता और प्रधानाध्यापक के पदों पर पदोन्नत किया जाना चाहिए था।

इस विज्ञापन में कई विसंगतियां भी हैं। जो विज्ञप्ति में पात्रता रखी गई वह भी अन्याय पूर्ण है।विभाग द्वारा समय पर पदोन्नति की कार्यवाही न करने की कमी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। ब्लाक कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से उक्त विज्ञप्ति निरस्त करने की मांग करती है। कहा कि मनमानी ढंग से बनाई गई इस नियमावली से शिक्षा विभाग में कार्यरत 85 फीसदी शिक्षकों को इस चयन प्रक्रिया से बाहर रखा गया है। शिक्षक संघ ने इस नियमावली के विरोध में न्यायालय की शरण ली है। कहा गया कि किसी भी शिक्षक के हितों के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, वसुदेव झिंक्वाण, कमल ​किशोर डिमरी, धर्म सिंह चौहान, गंगा सिंह रावत, राजकिशोर सिंह रावत, मंजू पुरोहित, ओमप्रकाश पुरोहित, हरेंद्र सिंह रावत, ताजवर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...
error: Content is protected !!